साउथ मूवीज

Prabhas की फिल्म Spirit में धमाल मचाएंगे मेगास्टार चिरंजीवी? डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने बताई सच्चाई

Spirit Movie Update: साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म स्पिरिट (Spirit) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि फिल्म में चिरंजीवी, प्रभास के पिता का रोल निभाएंगे। इस बीच डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने सच्चाई बता दी है। उन्होंने इस बात को अफवाह कहा है।

Image

pic credit- instagram

Spirit Movie Update: साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म स्पिरिट (Spirit) की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म स्पिरिट को लेकर हर रोज नया अपडेट सामने आ रहा है। हाल ही में फिल्म का साउंड स्टोरी रिलीज हुआ, जिससे फैंस ने अंदाजा लगाया है कि मूवी काफी बेहतरीन होने वाली है। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि फिल्म स्पिरिट में चिरंजीवी नजर आने वाले हैं। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने सच बताया है। उन्होंने चिरंजीवी की कास्टिंग पर चुप्पी तोड़ी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

संदीप रेड्डी वांगा ने कही ये बात

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने चिरंजीवी के स्पिरिट फिल्म में रोल की अफवाहों पर विराम लगा दिया। फिल्म में चिरंजीवी एक्टर प्रभास के पापा का रोल नहीं निभा रहे हैं। डायरेक्टर ने जोर देकर कहा कि अगर वो कभी चिरंजीवी के साथ काम करेंगे, तो उनकी अलग सोलो फिल्म बनाएंगे, न कि स्पिरिट का हिस्सा बनाएंगे। एक इवेंट में मीडिया से बात करते हुए वांगा ने कहा, 'नहीं, नहीं, ये सिर्फ अफवाहें हैं। चिरंजीवी फिल्म में नहीं हैं। अगर मुझे उनके साथ कोई प्रोजेक्ट करना है, तो मैं उनकी सीधी सोलो फिल्म बनाऊंगा।' स्पिरिट एक कॉप एक्शन ड्रामा है। प्रभास इसमें बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे एक बेखौफ IPS ऑफिसर के रोल में, जो अपने ही जेल में बंद हो जाता है। फिल्म में तृप्ती डिमरी, विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज भी अहम किरदारों में हैं। प्रभास के जन्मदिन पर मेकर्स ने एक खास साउंड स्टोरी टीजर रिलीज किया। इसमें केवल आवाजें हैं, कोई वीडियो नहीं... फिर भी सस्पेंस इतना कि फैंस बेसब्र हो गए। 2026 में रिलीज होने वाली इस फिल्म का इंतजार अब और बढ़ गया है।

संदीप रेड्डी वांगा और दीपिका पादुकोण के बीच का विवाद

बताते चलें कि संदीप रेड्डी वांगा ने पहले फिल्म स्पिरिट के लिए दीपिका पादुकोण को कास्ट किया था। हालांकि बाद में वो मूवी से बाहर हो गई। इसके बाद से ही संदीप और दीपिका के बीच विवाद छिड़ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद का मुख्य कारण दीपिका की कुछ शर्तें थीं, जिनमें 8 घंटे का काम, 20 करोड़ रुपये की फीस और लाभ में हिस्सेदारी की मांग शामिल थी, जिन्हें निर्देशक ने स्वीकार नहीं किया। वांगा ने अपनी पोस्ट में बिना नाम लिए दीपिका पर 'गंदे पीआर गेम्स' खेलने और स्क्रिप्ट लीक करने का आरोप लगाया था।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article