साउथ मूवीज

KWK 9 विवाद के बाद Vijay-Rashmika ने लिया लीगल एक्शन, साइबर क्राइम में दर्ज कराई शिकायत

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Takes Legal Action: मशहूर एक्टर विजय देवराकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को करारा जवाब देने के बाद अब लीगल एक्शन लिया है। कपल ने हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Image

Vijay-Rashmika ने उठाया कानूनी कदम (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Takes Legal Action: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को 'कॉफी विद करण 9' में देखा गया था। यहां विजय देवरकोंडा ने बताया था कि रश्मिका ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन उन्होंने एक्ट्रेस से 100 बार प्रपोज करने के लिए कहा। वहीं रश्मिका मंदाना ने बताया था कि उन्होंने लगातार एक साल तक विजय देवरकोंडा से शादी की बात कही। लेकिन अपने इस खुलासे के लिए विजय देवरकोंडा लोगों के निशाने पर आ गए। उन्हें लोगों ने 'रेड फ्लैग' जैसे टैग भी दिये। हालांकि आज विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने पोस्ट शेयर कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता है। बताया जा रहा है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने इस सिलसिले में कानूनी कदम भी उठाया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: KWK 9 विवाद पर Rashmika Mandanna का करारा जवाब, विजय देवरकोंडा ने भी ट्रोल्स की लगाई क्लास

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के मैनेज पी निशांत कुमार ने हैदराबार साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कपल को निशाना बनाने और उनका शोषण करने वाले कंटेंट के खिलाफ कानूनी एक्शन लिया है। विजय देवरकोंडा की टीम की ओर से जारी हुए नोट के मुताबिक, शिकायत में सोशल मीडिया पर फैल रही गलत और गुमराह करने वाली चीजों के खिलाफ जांच की मांग की गई है। टीम ने जांच में मदद के लिए हैदराबाद साइबर क्राइम को कुछ लिंक्स और सपोर्टिंग मैटेरियल भी दिये हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गलत स्क्रीनशॉट्स, मनगढ़ंत कंटेंट और गुमराह करने वाली चीजों का इस्तेमाल कलाकारों के खिलाफ गलत संदेश फैलाने के लिए किया जा रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna को मिला Javed Akhtar का साथ, हिंदी एक्सेंट पर ट्रोल करने वालों को लगाई फटकार

    विजय देवरकोंडा की टीम ने ये साफ किया है कि वे इस कानूनी एक्शन से किसी की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर विराम नहीं लगाना चाहते, बल्कि गलत और गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ जिम्मेदारी चाहते हैं। टीम ने सोशल मीडिया यूजर्स से भी गुहार लगाई है कि वे भ्रामक दावों को साझा न करें, वरना उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article