Akanksha Chamola Trolls: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों 'इंडियाज गेम शो' में नजर आ रही हैं। आकांक्षा चमोला बीते लंबे वक्त से अपने और गौरव खन्ना के तलाक के कारण भी चर्चा में बनी हुई हैं। आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप 2' में बताया था कि वह और गौरव खन्ना जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूजे को अनफॉलो कर दिया है। लेकिन इन्हीं सबके बीच आकांक्षा चमोला ने अपने तलाक की पार्टी करने की बात कही है, जिसे लेकर वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। आकांक्षा चमोला का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी से बात करती दिखाई दीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna-Shraddha Arya ने नए शो की शुरुआत से पहले की पूजा, केमिस्ट्री पर फिदा हुए लोग

Akanksha Chamola हुईं ट्रोल
आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) की इस बात पर लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने लिखा, "ये बिल्कुल भी मजाकिया नहीं है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "भगवान का प्लान हमारी इच्छाओं से बेहतर होता है। गौरव बेहतरीन का हकदार है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "कितनी बेशर्मी से ये हंस रही हैं। गौरव से फेम मिला और फिर उसको छोड़ दिया।" चौथे यूजर ने लिखा, "तलाक के बिना इनके पास कोई और टॉपिक नहीं है क्या?" बता दें कि आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक की कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है।
