बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं। बेवफाई के आरोपों के बीच अब गोविंदा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने दावा किया है कि कोई उनकी पत्नी को भड़का रहा है और उनके रिश्ते को लेकर एक खेल खेला जा रहा है। एक्टर ने यह भी कहा कि उन्हें सात-आठ साल पहले ही अंदाजा हो गया था कि उन्हें ऐसे दौर से गुजरना पड़ सकता है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-KWK 9 विवाद पर Rashmika Mandanna का करारा जवाब, विजय देवरकोंडा ने भी ट्रोल्स की लगाई क्लास)
'हर घर में ऐसा समय आता है'
एबीपी लाइव को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा कि वह लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनके मुताबिक, इस समय देशभर में लोग इस मामले पर अपनी राय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी की प्रतिक्रिया पर आपत्ति नहीं जताते, लेकिन ऐसी बातें नहीं कहना चाहते जिनसे बाद में किसी को दुख पहुंचे। गोविंदा ने कहा, "हर घर में एक समय ऐसा आता है, जब आपके करीबी लोग आपके अलावा कुछ और देख नहीं पाते। वे दूसरों की बातों से प्रभावित हो जाते हैं।" हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके मुताबिक सुनीता को कौन प्रभावित कर रहा है। एक्टर ने यह भी कहा कि वह अपनी पत्नी को सबके सामने शर्मिंदा नहीं करना चाहते। उन्होंने सुनीता की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी मां के आशीर्वाद के साथ-साथ पत्नी की वजह से भी उन्हें जिंदगी में नाम और सम्मान मिला है।
सुनीता ने लगाए थे अफेयर के आरोप
गोविंदा ने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें सात-आठ साल पहले ही ऐसे हालात का अंदेशा था। उनका कहना है कि वह इस विवाद में ऐसा कुछ नहीं करना चाहते, जिससे किसी की इज्जत को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह अपनी तरफ से सम्मान बनाए रखेंगे और किसी के जाल में नहीं फंसेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर उनकी फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया है। हालांकि गोविंदा इन बातों को फर्जी बताया था।
