बॉलीवुड

'भेड़िया 2' को लेकर बढ़ा सस्पेंस, Kriti Sanon के एक कैप्शन ने खींचा ध्यान

एक्ट्रेस कृति सेनन, वरुण धवन और अमर कौशिक के अचानक साथ आने से 'भेड़िया 2' को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। कृति के 'Obsessed' वाले कैप्शन ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।

Image

'भेड़िया 2' को लेकर बढ़ा सस्पेंस (pic credit-instagram)

बॉलीवुड में एक मुलाकात ने फैंस के दिमाग में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिल्म 'भेड़िया' की तिकड़ी यानी कृति सेनन (Kriti Sanon), वरुण धवन और डायरेक्टर अमर कौशिक एक बार फिर साथ नजर आए हैं। कृति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि क्या पर्दे पर एक बार फिर भेड़िया की वापसी होने वाली है या फिर यह तिकड़ी किसी नए प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'कोई उन्हें भड़का रहा है...' सुनीता आहूजा के आरोपों पर छलका Govinda का दर्द)

कृति के कैप्शन ने बढ़ाया सस्पेंस

कृति सेनन ने सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण धवन और अमर कौशिक के साथ एक वीडियो शेयर किया। वरुण ने भी इस वीडियो को रीपोस्ट किया। इसके साथ कृति ने लिखा, “एक ऐसी मुलाकात जिसकी उम्मीद नहीं थी, जो आपको 'Obsessed' कर देगी! जुड़े रहिए!' वीडियो में तीनों का अंदाज और उनके भेड़िये की तरह आवाज निकालने के अंदाज ने फैंस का ध्यान खींचा है। खास बात यह है कि कृति ने अपने कैप्शन में 'Obsessed' शब्द का इस्तेमाल किया। अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह 'भेड़िया 2' की ओर इशारा है या तीनों किसी दूसरे प्रोजेक्ट के साथ आने वाले हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

kriti sss

कृति के कैप्शन ने बढ़ाया सस्पेंस (pic credit-instagram)

क्या फिर लौटेगा 'भेड़िया'?

वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' नवंबर 2022 में रिलीज हुई थी। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी में वरुण ने भास्कर का किरदार निभाया था, जिसे जंगल में भेड़िया काट लेता है। इसके बाद उसके शरीर में अजीब बदलाव होने लगते हैं। कृति फिल्म में पशु चिकित्सक अनिका के रोल में नजर आई थीं। फिल्म ने दुनिया भर में करीब 94.41 करोड़ रुपये कमाए थे। यह मैडॉक फिल्म्स के सुपरनैचुरल यूनिवर्स का हिस्सा है। प्रोडक्शन हाउस ने 2025 में 'भेड़िया 2' को अगस्त 2026 में रिलीज करने की योजना घोषित की थी, लेकिन इसके बाद फिल्म को लेकर कोई नया अपडेट सामने नहीं आया।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article