साउथ मूवीज

A. P. J. Abdul Kalam का रोल करेंगे साउथ स्टार धनुष, कान्स 2025 में हुई घोषणा

धनुष डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक में उनकी भूमिका निभाने के लिए चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म साईविन क्वाड्रास द्वारा लिखी गई है। हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में इसकी घोषणा की गई, जिसके बाद से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर है हैं। इस फिल्म में उनकी राष्ट्रपति बनने तक की यात्रा को दिखाया जाएगा।

Image

Dhanush

धनुष डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक में उनकी भूमिका निभाने के लिए चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता ओम राउत कर रहे हैं। हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में इसकी घोषणा की गई, जिसके बाद से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर है हैं।

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार इस प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो चुका है। साथ ही इस फिल्म का उद्देश्य भारत के 11वें राष्ट्रपति के असाधारण जीवन को दर्शाना है, जिन्हें हम सब 'भारत के मिसाइल मैन' के रूप में भी जानते हैं। फिल्म का निर्माण अभिषेक अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है, जो द कश्मीर फाइल्स के पीछे का बैनर है साथ ही इस फिल्म के साथ भूषण कुमार की टी-सीरीज का भी सहयोग है।

साधारण से परिवार में हुआ था जन्म

ये फिल्म साईविन क्वाड्रास द्वारा लिखी गई है, जो नीरजा, मैदान और परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण जैसी बायोपिक्स के लिए जाने जाते हैं। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। साधारण से परिवार से आने के बाद भी वे मेहनत करके एक भारत के सबसे सम्मानित वैज्ञानिकों में से बन गए। इस फिल्म में उनकी राष्ट्रपति बनने तक की यात्रा को दिखाया जाएगा।

ओम राउत ने कही ये बात

ओम राउत ने इस कहानी को लेकर कहा-"एक ऐसे युग में जहां सच्चे राजनेताओं की कमी है, कलाम राजनीति और छोटेपन से ऊपर उठे हुए थे। वह एक ऐसे व्यक्ति थे जो शिक्षा, उत्कृष्टता और स्वदेशी नवाचार की शक्ति के लिए जाने जाते थे। उनकी कहानी को पर्दे पर लाना एक चुनौती और एक नैतिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी है। यह एक ऐसी कहानी है जो युवाओं और विशेष रूप से ग्लोबल साउथ के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। यह मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अनुभव है।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article