साउथ मूवीज

Coolie में होगा साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार का आमना-सामना, फैंस ने बताया अभी से Blockbuster

रजनीकांत लोकेश कनगराज की आने वाली फिल्म कुली में नजर आने वाले है, जिसकी चर्चा चारों तरफ है और फैंस इस चीज का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी भी नजर आने वाले है।

Image

Coolie

रजनीकांत लोकेश कनगराज की आने वाली फिल्म कुली में नजर आने वाले है, जिसकी चर्चा चारों तरफ है और फैंस इस चीज का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। अब ऐसी चर्चा हो रही है कि इस फिल्म में तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी भी नजर आने वाले है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में दोनों बड़े स्टार का आमना-सामना होगा। जिस कारण ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बताई जा रही है।

फिल्म में मलयालम एक्टर शोभना और सौबिन शाहिर भी नजर आने वाले है। कुली अपनी शूटिंग को लेकर काफी चर्चा में है, लेकिन फिल्म की आधिकारिक कास्ट लिस्ट अभी तक सामने नहीं आई है। फिल्म में अभिनेता सत्यराज और श्रुति हासन भी नजर आने वाले है। अब नागार्जुन अक्किनेनी की खबर सुनकर फैंस काफी खुश है।

इस फिल्म में नजर आए थे नागार्जुन

नागार्जुन अक्किनेनी को आखिरी बार फिल्म ना सामी रंगा में मुख्य भूमिका में देखा गया था। जो एक पीरियड एक्शन फिल्म थी। यह फिल्म 2019 की मलयालम फिल्म पोरिंजू मरियम जोस की आधिकारिक तेलुगु रीमेक है, जिसमें अभिनेता अल्लारी नरेश, राज तरुण, आशिका रंगनाथ, शबीर कल्लारक्कल, मिरना मेनन, रुखसार ढिल्लों और नासर ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं।

रजनीकांत की आने वाली फिल्म

रजनीकांत अपनी अगली फिल्म 'वेट्टाइयन' में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन जय भीम फेम टीजे ज्ञानवेल ने किया है। यह आगामी फिल्म एक एक्शन फिल्म बताई जा रही है, जिसमें एक्टर एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो एक गहरे रहस्य को उजागर करने की कोशिश कर रहा है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, राणा दग्गुबाती, फहाद फासिल, मंजू वारियर, रितिका सिंह और कई अन्य कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इस साल अक्टूबर में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article