साउथ मूवीज

Sanjay Dutt जन्मदिन पर नए लुक में आए नजर, KD–The Devil का पोस्टर देख फैंस ने कहा बड़ा होगा जादू

Sanjay Dutt Birthday: संजय दत्त इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे दमदार एक्टर्स में शुमार हैं। संजय दत्त का स्टाइल और दमदार अंदाज उन्हें बाकियों से अलग बनाता है। आज एक्टर की नई से उनका पहला लुक सामने आया है।

Image

Sanjay Dutt FIRST LOOK as Dhak Deva

Sanjay Dutt Birthday: संजय दत्त इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे दमदार एक्टर्स में शुमार हैं। संजय दत्त का स्टाइल और दमदार अंदाज उन्हें बाकियों से अलग बनाता है। संजय दत्त आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इसी दौरान मेकर्स ने एक्टर के साथ-साथ फैंस को भी बड़ा तोहफा दिया है। एक्टर के जन्मदिन के खास मौके में कन्नड़ फिल्म केडी - द डेविल से उनका नया लुक सामने आया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

संजय दत्त की ये फिल्म सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रही है। इस पोस्टर को संजय दत्त से अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। बता दें संजय दत्त ने अपने 65वें जन्मदिन के खास मौके पर 'धाक देवा' का पहला लुक जारी किया। यह उनका इंटेंस लुक है। पोस्टर को शेयर करते हुए संजय दत्त ने लिखा, "शैतान के लोकतंत्र के भगवान, धक देव, # केडी के विंटेज युद्ध के मैदान में कदम रखते हैं। पोस्टर और एक्टर के लुक को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि एक्टर एक भयंकर रोल निभाने वाले हैं। फिल्म के मेकर्स ने संजय के जन्मदिन पर एक खास वीडियो भी शेयर किया है।

ये सितारे आएंगे नजर

केडी-द डेविल बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्मों में से एक है। इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म का निर्देशन किरण कुमार ने किया है। केडी-द डेविल में ध्रुव सरजा, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, शिल्पा शेट्टी , रेशमा नानाया, नोरा फतेही , जीशु सेनगुप्ता और संजय दत्त नजर आने वाले हैं।

सच्ची घटनाओं पर आधारित

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की कहानी 1970 के दशक में सामने आई सच्ची घटनाओं पर आधारित है जब एक कुख्यात गैंगस्टर जेल से रिहा हुआ और उसने बैंगलोर में गैंगस्टरों के खिलाफ़ युद्ध छेड़ दिया। केडी: द डेविल फिल्म में अर्जुन जन्या ने संगीत दिया है। यह फिल्म इस साल दिसंबर में तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने वाली है। हालांकि, निर्माताओं द्वारा अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट की पुष्टि नहीं की गई है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article