साउथ मूवीज

सामंथा रुथ प्रभु की दूसरी शादी के दो घंटे बाद नागा चैतन्य ने की पोस्ट, सोशल मीडिया पर ताना मार रहे लोग

Naga Chaitnya Post after Samantha Ruth Prabhu Marriage: एक तरफ सामंथा रूथ प्रभु की दूसरी शादी हुई और दूसरी तरफ लोगों ने नागा चैतन्य की पोस्ट खंगालनी शुरू कर दी। जैसे ही नागा चैतन्य ने पोस्ट शेयर किया लोगों के कॉमेंट की बाढ़ आ गई। आइए नागा की एक पोस्ट पर नजर डालते हैं।

Image

Naga Chaitnya Post after Samantha Ruth Prabhu Marriage

Naga Chaitnya Post after Samantha Ruth Prabhu Marriage: अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु( Samantha Ruth Prabhu) ने हाल ही में डायरेक्टर राज निदिमोरू संग शादी कर ली है। कल सोमवार को अचानक से एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की और सबको हैरान कर दिया। सामंथा की शादी की खबरों से हर कोई चौंक गया। एक तरफ जहां एक्ट्रेस की दूसरी शादी हुई वहीं दूसरी तरफ फैंस ने उनके एक्स पति नागा चैतन्य का सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल लिया। जैसे ही सामंथा और राज की शादी की खबर आई, उसके कुछ देर बाद नागा चैतन्य ने एक पोस्ट शेयर की। जो अब जमकर वायरल हो रही है और लोग इसे सामंथा से जोड़कर देख रहे हैं।

दरअसल जैस ही सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की, उसके कुछ देर बाद ही नागा चैतन्य( Naga Chaitnya) ने भी एक पोस्ट अपलोड की। हालांकि नागा की यह पोस्ट सामंथा की शादी से कहीं भी कनेक्ट नहीं कर रही है, लेकिन लोग उनकी इस पोस्ट पर जमकर कमेन्ट कर रहे हैं। पहले पोस्ट पर नजर डालते हैं। नागा चैतन्य ने एक सिम्पल सी फोटो के साथ अपने फैंस का धन्यवाद किया और लिखा-"धूता एक ऐसा शो है जिसने साबित किया कि अगर एक एक्टर के तौर पर आप क्रिएटिविटी और ईमानदारी के आधार पर कोई फैसला लेते हैं और उसमें अपना बेस्ट देते हैं.. तो लोग आपसे कनेक्ट करेंगे। वे आपको वह एनर्जी देंगे और वापस देंगे। थैंक यू! धूता के 2 साल! इसे मुमकिन बनाने वाली टीम को प्यार" एक्टर ने यह पोस्ट अपने शो के लिए किया।

कमेंट्स की आ गई बाढ़

एक्टर की इस पोस्ट पर सामंथा के फैंस ने जमकर कमेन्ट किए । एक यूजर ने लिखा 'सबकुछ खोने के बाद का चेहरा' , 'सैम ने शादी कर ली..अब वह खुश है', वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि आपने हीरा खो दिया है सामंथा ने शादी कर ली।

बताते चले कि सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की थी, कपल ने 2021 में अपने तलाक की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया था। उसके बाद नाग चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला से शादी कर ली और सामंथा रूथ प्रभु ने राज निदिमोरू से शादी कर ली।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article