साउथ मूवीज

रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से हुई Samantha Ruth Prabhu की गोद-भराई, पीली साड़ी में लगीं बेहद खूबसूरत

Samantha Ruth Prabhu God Bharai Photos: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी गोद-भराई की तस्वीरें साझा की हैं।

Image

Samantha Ruth Prabhu ने दिखाई गोदभराई की झलक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Samantha Ruth Prabhu God Bharai Photos: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सामंथा रुथ प्रभु ने इंडस्ट्री में कई हिट मूवीज दी हैं। वहीं एक्ट्रेस अब जल्द ही जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने के लिए तैयार हैं। सामंथा रुथ प्रभु मम्मी बनने वाली हैं। हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु की धूम-धाम से गोदभराई हुई, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी साझा कीं। इन तस्वीरों को देख कहा जा सकता है कि गोदभराई में हर रीति-रिवाज का ख्याल रखा गया। सामंथा रुथ प्रभु ने गोदभराई में पीली रंग की साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें एक्ट्रेस का लुक बेहद खूबसूरत लगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: बेबी बंप के साथ Samantha Ruth Prabhu ने की डेडलिफ्ट, बोलीं- 'मेरी एक्सरसाइज कॉपी मत करना'

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की पोस्ट में दिखा कि पहले उन्हें हल्दी और कुमकुम लगाकर स्नान कराया गया। एक्ट्रेस की मुस्कुराहट ने उनकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा दिया। वहीं इसके बाद एक्ट्रेस को पीली साड़ी पहनाकर तैयार किया गया। सामंथा रुथ प्रभु ने गोदभराई के दौरान गजरा भी लगाया हुआ था, जिसने उनके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया। पूरे रीति-रिवाजों के साथ सामंथा रुथ प्रभु की गोदभराई हुई। इस दौरान उनकी गोद में भगवान की प्रतिमा भी मौजूद थी। वहीं गोदभराई के दौरान एक्ट्रेस के पति राज निदिमोरु भी मौजूद रहे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मैंने कभी नहीं सोचा था'- Naga Chaitanya संग शादी पर Sobhita Dhulipala ने तोड़ी चुप्पी

सामंथा रुथ प्रभु ने लिखा खूबसूरत कैप्शन

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने गोदभराई से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "मेरे मन में हमारी परंपराओं के लिए हमेशा से सम्मान रहा है। भले ही मैं हर रिवाज के पीछे का मतलब न जानती रहूं, लेकिन मुझे विश्वास है कि इनके पीछे कोई न कोई गहराई जरूर होती है। मंत्र की आवाज में, इसे दोहराने के दौरान होने वाली ऊर्जा और इस बरसों पुरानी प्रक्रिया जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती आ रही है।" सामंथा रुथ प्रभु ने बताया कि जैसे ही पुजारी ने हर स्टेप की व्याख्या की, उन्हें समझ आया कि सेरेमनी का क्या अर्थ था। हर मंत्र का एक उद्देश्य है और हर चीज का एक मतलब है। सामथा रुथ प्रभु ने पोस्ट में लिखा कि जिसने मुझे सबसे ज्यादा हैरान किया वो ये कि इस रिवाज में होने वाली मां को एक देवी के तौर पर सम्मानित किया जाता है।

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं और एक्ट्रेस को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने बीते साल ही एक दिसंबर को शादी रचाई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article