साउथ मूवीज

'मैंने कभी नहीं सोचा था'- Naga Chaitanya संग शादी पर Sobhita Dhulipala ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 26, 2026, 02:37 PM IST

Sobhita Dhulipala on Marrying With Naga Chaitanya: शोभिता धुलिपाला ने नागा चैतन्य के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी शादी किसी एक्टर से होगी।

Image

शोभिता धुलिपाला ने एक्टर संग शादी पर तोड़ी चुप्पी (Image Source: AI)

Sobhita Dhulipala on Marrying With Naga Chaitanya: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की जोड़ी शादी के बाद से ही फैंस के बीच चर्चा में रहती है। दोनों ने दिसंबर 2024 में शादी की थी और अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रखा है। अब शोभिता ने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिनसे पता चलता है कि उनकी जिंदगी ने किस तरह अचानक एक नया मोड़ लिया। तो चलिए जानते हैं शोभिता धुलिपाला ने ऐसा क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

शोभिता धुलिपाला ने किया बड़ा खुलासा

एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह शोभिता धुलिपाला का अभी हाल ही में शादी लेकर दिया हया बयान है। Vogue से बातचीत में शोभिता धुलिपाला ने कहा कि 'मैंने नहीं सोचा था कि मैं किसी एक्टर या अपने राज्य के लड़के से शादी करूंगी, लेकिन मैं हमेशा ऐसी शादी चाहती थी जिसमें मेरी संस्कृति की झलक हो। बचपन से यही ख्वाब था। शादी के कुछ हफ्तों बाद ही मैं तमिलनाडु शूट के लिए चली गई। वहां 150 दिनों से ज्यादा रही और शादी के पहले साल में मैं उन्हें शायद महीने में एक बार ही मिली, तो हम अभी भी इस मेल को समझ रहे थे। अब पिछले कुछ महीनों में हम जिंदगी के हिसाब से ढल रहे हैं। एक बात मैं जानती हूं कि हम दोनों उस चीज को सबसे ऊपर रखते हैं जिससे हमारा रिश्ता सही रहे।'

करियर को लेकर कही ये बात

शोभिता धुलिपाला की फिल्मोग्राफी में अभी करीब 18 फिल्में हैं। अपने करियर की रफ्तार के बारे में उन्होंने कहा, 'मैं एक तेज दौड़ में थी और मुझे वो अच्छा लगता था, लेकिन आज मैं करंट के पीछे नहीं भाग रही। मैं ज्यादा स्थिर हो गई हूं। मैंने नहीं सोचा था कि ये धीमापन मुझे अच्छा लगेगा, लेकिन लगा है।' शोभिता धुलिपाला के बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article