राम चरण और उपासना कोनिडेला बेस्ट कपल में से एक है। फैंस इस जोड़ी को बेहद पसंद करते है। ये साउथ इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक हैं। इस प्यारी जोड़ी ने एक बार फिर सभी के सामने प्यार की मिसाल पेश की है। हाल ही में राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट की है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और वो अब जमकर वायरल हो रही है।
खूबसूरत तस्वीरों का क्रेडिट
बता दें उपासना कोनिडेला ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। इस तस्वीरों को उनके प्यारे पति राम चरण ने क्लिक की हैं। इस फोटो में उपासना कोनिडेला ने येलो लाइन वाली शर्ट पहनी है। साथ ही उपासना एक स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखकर अपने लुक को पूरा किया। उपासना ने तस्वीरें शेयर करते हुए अपने पति को टैग किया और खूबसूरत तस्वीरों का क्रेडिट दिया है।
पेरिस में नजर आया था परिवार
हाल ही में राम चरण और उपासना अपनी बेटी क्लिन कारा कोनिडेला और चिरंजीवी और उनकी पत्नी सुरेखा के साथ पेरिस में नजर आए थे। इस दौरान सभी ने अपनी फोटो शेयर जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। इस दौरान इस परिवार ने खुशनुमा समय बिताकर खूब मौज-मस्ती की थी।
कब रिलीज होगी फिल्म
राम चरण फिल्म गेम चेंजर में नजर आएंगे। ये राजनीतिक थ्रिलर एस शंकर द्वारा निर्देशित और श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम, सुनील और समुथिरकानी भी नजर आएंगे। ये फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी।
