Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Update: साउथ और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। रश्मिका मंदाना की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपेडट सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) संग सगाई की कर ली है। जिसके बाद से फैंस विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का इंतजार है। इन सब के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जुड़ा क्या नया अपडेट सामने आया है।
रश्मिका मंदाना ने फिल्म से लिया ब्रेक
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इसकी वजह अभी हाल ही सामने आई एक रिपोर्ट है जिसमें कई बड़े खुलासे किए गए हैं। Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका मंदाना मंगलवार को AA22xA6 की शूटिंग के सेट पर शामिल हुईं और अब मिड-फरवरी तक मुंबई में शूटिंग जारी रहेगी। ये शेड्यूल एक महीने का है, जिसमें ज्यादातर इनडोर शूटिंग होगी। इसमें बहुत सारा एक्शन और इमोशनल सीन होंगे। इस दौरान रश्मिका अल्लू अर्जुन, जान्हवी कपूर और जिम सरभ के साथ अहम सीन फिल्मा रही हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द खत्म करके एक्ट्रेस ब्रेक लेने वाली हैं। रूमर के अनुसार, रश्मिका की विजय देवरकोंडा से शादी 26 फरवरी को उदयपुर में हो सकती है। आपको बता दें अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है, देखने होगा रश्मिका मंदाना कब तक इसको लेकर बयान देती हैं।

Image Source: IMDb
ऐसी रही लव स्टोरी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लव अफेयर लेकर काफी समय से खबर आ रही है। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआत फिल्म डियर कॉमरेड (Dear Comrade) के दौरान हुई थी। आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना ने पहले एक्टर रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty) से सगाई थी, लेकिन वो कुछ समय बाद ही टूट गई। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
