साउथ मूवीज

Prabhas स्टारर 'Spirit' की रिलीज में नहीं होगी देरी, मेकर्स ने अटकलों पर लगाया पूर्णविराम

Prabhas' Spirit not Postponed: प्रभास की 'स्पिरिट' की रिलीज को टालने की खबरें सामने आई थीं। जूम ने अब टी-सीरीज से बात की तो उन्होंने इन खबरों पर तुरंत पूर्णविराम लगा दिया है।

Image

तय समय पर रिलीज होगी प्रभास की 'स्पिरिट' (Pic Credit: Instagram)

Prabhas' Spirit not postponed: साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर प्रभास (Prabhas) और संदीप रेड्डी वंगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्पिरिट' (Spirit) को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। इस मूवी को लेकर काफी समय से ऐसी अटकलें थी कि मेकर्स 'स्पिरिट' को पोस्टपोनमेंट कर सकते हैं। पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि सलमान खान की फिल्म 'SVC63' के साथ 'स्पिरिट' का क्लैश हो सकता है। मगर अब इन सभी खबरों पर विराम लग गया है। फिल्म के जून 2027 तक टलने की खबरों के बीच जूम ने आधिकारिक बयान के लिए टी-सीरीज से संपर्क किया। मेकर्स ने इन खबरों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Rajinikanth की 'Jailer 2' ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, इतने करोड़ में फाइनल हुई OTT डील)

5 मार्च 2027 को ही रिलीज होगी ‘स्पिरिट’

प्रभास का बिजी शेड्यूल और उनकी दूसरी फिल्मों की शूटिंग के कारण ‘स्पिरिट’ की रिलीज को जून 2027 तक टाले जाने की चर्चा थी। जूम ने जब इन अटकलों के बीच टी-सीरीज से संपर्क किया था तो उन्होंने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि फिल्म तय समय पर ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टी-सीरीज के प्रवक्ता ने बताया कि ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। टीम फिल्म को तय शेड्यूल के मुताबिक पूरा करने में जुटी हुई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office: 100 करोड़ी बनी इमरान हाशमी की फिल्म, सनी पाजी के कमाई देख पकड़ा सिर)

सलमान खान की 'SVC63' से होने वाली थी क्लैश

‘स्पिरिट’ और सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'SVC63' के क्लैश होने की खबरें उड़ रही थीं। सलमान खान ने वामशी पेडिपल्ली के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान करते हुए इसे ईद 2027 पर रिलीज करने का संकेत दिया था। ऐसे में दोनों बड़े सितारों की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश की संभावना को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, फिलहाल ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका क्लैश सलमान खान की मूवी से नहीं होगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article