Yash’s Toxic Release on 12,000 Screens: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) अपनी नई फिल्म 'टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' (Toxic A Fairy Tale for Grown Ups) की रिलीज को लेकर चर्चे में हैं। इस मूवी के प्रमोशन में भी यश कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उनकी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने 26 अगस्त का दिन चुना है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है और इसकी एडवांस बुकिंग 21 अगस्त से शुरू होगी। अब यह मूवी एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने के लिए भी तैयार है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office: 100 करोड़ी बनी इमरान हाशमी की फिल्म, सनी पाजी के कमाई देख पकड़ा सिर)
मेकर्स ने की 12,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की तैयारी
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को दुनियाभर में करीब 12,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि अंतिम स्क्रीन काउंट की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी अलग-अलग क्षेत्रों में कई बड़े बैनरों को दी गई है। कर्नाटक में KVN Productions फिल्म को रिलीज करेगी जबकि केरल में Panorama Films इसकी कमान संभालेगी। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अधिकार दिल राजू की Sri Venkateswara Creations के पास हैं।
नॉर्थ इंडिया और नेपाल में एए फिल्म्स फिल्म को वितरित करेगी। तमिलनाडु में थिंक स्टूडियोज, एस पिक्चर और व्हाइट नाइट्स, ट्रिडेंट आर्ट्स और फाइव स्टार सेंथिल के साथ मिलकर फिल्म को रिलीज करेंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Rajinikanth की 'Jailer 2' ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, इतने करोड़ में फाइनल हुई OTT डील)
इस मूवी में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, सुदेव नायर, बालाजी मनोहर और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में कई इंटरनेशनल एक्टर्स भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
'टॉक्सिक' को CBFC से A सर्टिफिकेट मिला है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलावों के निर्देश भी दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की लंबाई करीब 3 घंटे 14 मिनट है। अब सभी की नजरें 21 अगस्त से शुरू होने वाली एडवांस बुकिंग पर हैं।
