बॉलीवुड निर्माता नमित मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों में किस कदर की दीवानगी है, ये बताने की जरूरत कतई नहीं है। देश और दुनिया के सिनेमाप्रेमी रामायण का इंतजार कर रहे हैं, जिस कारण इसको लेकर ट्रेड के गलियारों में भी जबरदस्त उत्साह है। अगर फिल्म रामायण को लेकर सामने आ रही ताजा खबर की मानें तो इसके म्यूजिक राइट्स को लेकर बड़े-बड़े प्लेयर्स में जबरदस्त रेस लगी हुई है। निर्माता नमित मल्होत्रा को बड़े-बड़े प्लेयर्स लगातार अप्रोच कर रहे हैं और मेगा ऑफर्स दे रहे हैं। ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि रामायण के म्यूजिक राइट्स बड़े ही आराम से 100 करोड़ रुपये के बिक जाएंगे।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Ranveer Singh को देख महिला ने किया फ्लर्ट, 'धुरंधर' एक्टर ने दिया मजेदार जवाब
म्यूजिक राइट्स से 100 करोड़ कमाएगी Ramayana
म्यूजिक कम्पोजर एआर रहमान और हैन्स जिम्मर जैसे बड़े नाम रामायण का म्यूजिक दे रहे हैं, जो फिल्म की हाइलाइट्स होने वाला है। रामायण के मेकर्स लगातार कोशिश में लगे हुए हैं कि फिल्म के राइट्स मोटी रकम में बिकें और एक बड़ा रिकॉर्ड क्रिएट करें। पिंकविला को मिली जानकारी के अनुसार नमित मल्होत्रा की रामायण के म्यूजिक के लिए 100 करोड़ रुपये की डील मिली है। ये रकम फिल्म के सिर्फ पहले भाग के लिए ऑफर हुई है, जिसमें सभी भाषाओं के गीत शामिल हैं।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Batwara 1947: 'मां को हिंदू-मुस्लिम में ना बांटिए...' Sunny Deol ने भरी हुंकार तो हिल गया इंटरनेट
Sony Music ने दिया 70 करोड़ का ऑफर
फिल्म रामायण के साथ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश, साई पल्लवी और सनी देओल जैसे बड़े नाम जुड़े हुए हैं, जिस कारण इसको लेकर पूरे देश में उत्साह है। फिल्म रामायण को लेकर सामने आई ताजा जानकारी की मानें तो सोनी म्यूजिक ने नमित मल्होत्रा को 70 करोड़ रुपये का ऑफर दे दिया है। हालांकि निर्माता नमित कोशिश कर रहे हैं कि उनकी फिल्म का म्यूजिक 100 करोड़ रुपये का बिक जाए, जो संभव लग रहा है क्योंकि टी-सीरी-, सारेगामा और यूनिवर्सल म्यूजिक जैसे प्लेयर्स लगातार रेस में हैं। नमित मल्होत्रा जल्द ही रामायण की म्यूजिक डील फाइनल कर सकते हैं।
