वेब सीरीज

Rajinikanth की 'Jailer 2' ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, इतने करोड़ में फाइनल हुई OTT डील

Rajinikanth’s Jailer 2: नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' ने रिलीज से पहले ही OTT राइट्स बेचकर करोड़ों रुपये अपने खाते में जोड़ लिए हैं।

Image

इतने करोड़ में फाइनल हुई 'जेलर 2' की ओटीटी डील

Rajinikanth’s Jailer 2: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की मच अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' लगातार चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही बड़ी ओटीटी डील फाइनल करने में कामयाब रही है। 'जेलर 2' को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म के OTT राइट्स करोड़ों रुपये में बिके हैं। इस मूवी ने रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office: 100 करोड़ी बनी इमरान हाशमी की फिल्म, सनी पाजी के कमाई देख पकड़ा सिर)

160 करोड़ रुपये की हुई OTT डील

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, 'जेलर 2' ने एक स्ट्रीमिंग पार्टनर के साथ 160 करोड़ रुपये की OTT डील फाइनल की है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह 2026 की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील है। यह तमिल फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी डील बताई जा रही है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस डील ने थलापति विजय की 'लियो' की नॉन-थिएट्रिकल डील को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि फिल्म के OTT राइट्स किस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने खरीदे हैं।

फिर दिखेगा टाइगर मुथुवेल पांडियन का जलवा

'जेलर 2' में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आएंगे। साल 2023 में रिलीज हुई 'जेलर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। अब इसके सीक्वल से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। मेकर्स ने बताया है कि फिल्म का पहला गाना 21 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Kartik Aaryan को लगी गंभीर चोट !! Kabir Khan की फिल्म के सेट पर हुआ हादसा)

15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

'जेलर 2' को 15 अक्टूबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज दशहरा के आसपास रखी गई है, जिससे मेकर्स को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। कुछ समय पहले फिल्म का 55 सेकंड का प्रमोशनल वीडियो भी सामने आया था। प्रोमो से यह भी इशारा मिलता है कि पहली फिल्म की घटनाओं का कनेक्शन एक बड़े नेटवर्क से हो सकता है।

फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े सितारे

रजनीकांत के साथ रम्या कृष्णन, मिर्ना और योगी बाबू एक बार फिर नजर आएंगे। इनके अलावा सूरज वेंजारामूडु, संथानम, मेघना राज सरजा, जतिन सरना और भगवती पेरुमल भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में मोहनलाल, शिवा राजकुमार, विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन के स्पेशल अपीयरेंस की भी चर्चा है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में मिथुन चक्रवर्ती और विद्या बालन के फिल्म से जुड़ने की भी बात कही गई है। हालांकि इन सभी कैमियो और कास्टिंग को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article