Mahesh Babu Movie: साउथ के स्टार एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। महेश बाबू जल्द ही फिल्म वाराणसी (Varanasi) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ स्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगे। फिल्म वाराणसी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि महेश बाबू मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ काम कर सकते हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Daayra Movie Review: सही और गलत के बीच लाकर खड़ा कर देती हैं मेघना गुलजार, पर्दे पर छा गए करीना-पृथ्वीराज)
महेश बाबू औ संजय लीला भंसाली ने मिलाया हाथ
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ काम करने की खबरों ने फैंस और सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। दोनों के साथ आने की चर्चा तेजी से हो रही है।कुछ दिन पहले ही भंसाली ने बताया था कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ उनकी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का काम पूरा हो गया है। इसके बाद अब उनकी अगली फिल्म को लेकर नई खबर सामने आई है। TeluguNow की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भंसाली ने महेश बाबू से मुलाकात की है और माना जा रहा है कि दोनों के बीच एक फिल्म की कहानी को लेकर बात हुई है।रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब भंसाली का नाम साउथ के बड़े सितारों के साथ जोड़ा गया है। इससे पहले उनके अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ फिल्म को लेकर बातचीत की खबरें भी सामने आई थीं। अब महेश बाबू के साथ उनकी मुलाकात ने इन खबरों को और बढ़ा दिया है कि भंसाली तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में किसी प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक यह फिल्म भंसाली की बाकी पीरियड फिल्मों की तरह हो सकती है। हालांकि, इसे पैन इंडिया फिल्म के तौर पर बनाने की बात कही जा रही है। वहीं, महेश बाबू की आने वाली फिल्मों को देखते हुए इस फिल्म की टाइमलाइन तय करना अभी मुश्किल है। महेश बाबू इस समय एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज होने वाली है।
