साउथ मूवीज

1000 करोड़ी SSMB29 के लिए महेश बाबू ने बदला लुक? तस्वीर देख फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

एसएस राजामौली और महेश बाबू इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें फैंस इन दोनों की आने वाली फिल्म एसएसबी29 का इंतजार कर रहे हैं।अब महेश बाबू अपने ​फ्रेंच दाढ़ी वाले लुक से तहलका मचा रहे हैं। एक्टर की अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें इस फोटो में एक्टर​ सफेद टी-शर्ट और ग्रे पैंट में नजर आ रहे हैं।

Image

Mahesh Babu

एसएस राजामौली और महेश बाबू इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें फैंस इन दोनों की आने वाली फिल्म एसएसबी29 का इंतजार कर रहे हैं। रिलीज से पहले ही ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है। बता दें इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपये है। हाल ही में मेहश बाबू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस का कहना है कि एक्टर की ये तस्वीरें उनकी आने वाली फिल्म से उनका नया लुक है, जिसे फैंस बहुत पसंद भी कर रहे हैं।

अब महेश बाबू अपने फ्रेंच दाढ़ी वाले लुक से तहलका मचा रहे हैं। एक्टर की अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें इस फोटो में एक्टर सफेद टी-शर्ट और ग्रे पैंट में नजर आ रहे हैं। इस फोटो में एक्टर की पत्नी नम्रता शिरोडकर और उनकी बेटी सितारा घट्टामनेनी भी साथ नजर आ रहे हैं। महेश बाबू का लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। उनके बेहद कूल फ्रेंच दाढ़ी की सभी तारीफ कर रहे हैं। एक्टर ने लाल फरारी वाली कैप लगाई है।

रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम जारों से चल रहा है। मेकर्स इस फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की शूटिंग जनवरी 2025 तक शुरू वाली है। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में होगी। बता दें महेश बाबू आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म गुंटूर करम में नजर आए थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article