साउथ मूवीज

Thug Life: कमल हासन के बर्थडे पर रिलीज हुआ दमदार 'ठग लाइफ' का टीजर, इस दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी फिल्म

Thug Life: कमल हासन आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म 'ठग लाइफ' का टीजर जारी हुआ है। वही इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा है। आइए जानते हैं कि फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

Image

Thug Life

Thug Life: कमल हासन आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस एक्टर की एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। जब एक्टर फिल्मों में एक्शन करते हैं तो उनकी उम्र का अंदाजा कोई नहीं लगा पाता है। आज एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म 'ठग लाइफ' का टीजर जारी हुआ है, जिसमें वो धमाका करते नजर आ रहे हैं। वही इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

कमल हासन और मणि रत्नम की फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। लोग इस फिल्म की एक-एक अपडेट पाने के लिए बेताब रहते हैं। वही इस फिल्म का टीजर अब आग लगा रहा है। मेकर्स ने एक्टर ने जन्मदिन के मौके पर फैंस को बड़ा गिफ्ट दिया है। बता दें कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' 5 जून 2025 को रिलीज होगी। हाल ही में रिलीज हुए टीजर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

ठग लाइफ के टीजर की शुरुआत ऊंचे पहाड़ और बर्फ वाले सीन्स से होती है। इस टीजर में दिखाया गया है कि एक्टर दुश्मनों के पसीने छुड़ा रहे हैं। इस टीजर में एक्टर बेहद कम दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वो जितने बार दिखाई दे रहे हैं उनका लुक बहुत दमदार है। टीजर को देखने के बाद अब फैंस ट्रेलर का इंतजार करना शुरू कर दिए है। अब देखना होगा कि मेकर्स कब इस फिल्म का टीजर रिलीज करते हैं।

पंकज त्रिपाठी भी आएंगे नजर

ठग लाइफ में कमल हासन के अलावा त्रिशा, अभिराम, नासिर, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, गौतम कार्तिक, जोजू जॉर्ज, ऐश्वर्या लक्ष्मी और वैयापुरी भी नजर आने वाले हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article