साउथ मूवीज

Kubera new poster out: धनुष के जन्मदिन पर रिलीज हुआ कुबेर का नया पोस्टर, बड़ी दाढ़ी में नजर आए एक्टर

Kubera new poster out: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता शेखर कम्मुला दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता धनुष के साथ मिलकर कुबेर फिल्म बना रहे हैं। रविवार को अभिनेता के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए कुबेर की टीम ने धनुष का एक खास पोस्टर जारी किया।

Image

kubera

Kubera new poster out: धनुष के जन्मदिन के मौके पर कुबेर के मेकर्स ने एक्टर के फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। धनुष की मोस्ट अवेटेड फिल्म कुबेर का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक्टर का एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें एकट्रर एक नए लुक में नजर आ रहे हैं। बता दें इस फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्माता शेखर कम्मुला कर रहे हैं।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता शेखर कम्मुला दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता धनुष के साथ मिलकर कुबेर फिल्म बना रहे हैं। रविवार को अभिनेता के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए कुबेर की टीम ने धनुष का एक खास पोस्टर जारी किया। इसमें धनुष को कमजोर और मजबूत दिखाया गया है।

ये सितारे भी आएंगे नजर

धनुष के अलावा कुबेर में नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के तहत सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव द्वारा किया जा रहा है। कुबेर को तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार करवा रहे हैं। फिल्म के संपादक कार्तिक श्रीनिवास हैं। कुबेर में धनुष पहली बार शेखर कम्मुला, रश्मिका, नागार्जुन और जिम के साथ काम कर रहे हैं।

इस फिल्म में नजर आएगे एक्टर

धनुष की हाल ही में गैंगस्टर एक्शन ड्रामा 'रायन' रिलीज हुई है। यह फिल्म अभी सिनेमाघरों में धमाकेदार कमाई कर रही है। धनुष अपनी अगली निर्देशित फिल्म 'नीलावुकु एनमेल एनाडी कोबाम' में नजर आएंगे। इस फिल्म को रोमांटिक कॉमेडी बताया जा रहा है। जीवी प्रकाश इसका संगीत तैयार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article