बाल-बाल बचे ऋषभ शेट्टी
ऋषभ शेट्टी की नई फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 की शूटिंग के दौरान कर्नाटक में एक बड़ा हादसा हो गया। खबरों के मुताबिक ऋषभ शेट्टी और 30 क्रू मेंबर्स को ले जा रही नाव मस्ती कट्टे इलाके में मेलिना कोप्पा के उथले पानी में पलट गई। इस हादसे में ऋषभ शेट्टी समेत सभी क्रू मेंबर्स बाल-बाल बच गए।लेकिन कैमरे और शूटिंग का कीमती सामान पानी में डूब गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस फिल्म की शूटिंग को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। ये फिल्म की शूटिंग से जुड़ा चौथा हादसा है। अब तक फिल्म की शूटिंग के दौरान तीन लोग जान गवां चुके हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 इसी साल 2 अक्टूबर 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ साउथ और भी स्टार्स देखने को मिलने वाले हैं। ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 की शूटिंग के दौरान हो रहे हादसों के लेकर आपकी क्या राय है कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
