Kalki 2898 AD: नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 AD को रिलीज हुए 1 महीने से ज्यादा हो चुका है, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली है। कल्कि 2898 AD में अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और अन्य जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। इसी बीच नाग अश्विन ने सुप्रीम यास्किन यानि कमल हासन की एक बीटीएस तस्वीर शेयर की है, जिसमें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

kamal hassan
मेकअप के समय की फोटो
बता दें फिल्म कल्कि के निर्माता नाग अश्विन ने फिल्म के सेट से कमल हासन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे कल्कि 2898 AD में अपने किरदार यास्किन की भूमिका में नजर आ रहे हैं। अभिनेता पूरी तरह से पहचान में नहीं आ रहे थे और थोड़े अलग दिख रहे हैं। अब ये फोटो तेजी से आग की तरह वायरल हो रही है। फोटो देखकर समझ आ रहा है की यह फोटो सेट की है जिस समय एक्टर का मेकअप हो रहा था। इस फोटो में साथ में मेकअप आर्टिस्ट भी नजर आ रही है जो कमल हासन के रिएक्शन को देखकर स्माइल कर रही है।
कैमियो के लिए सिफारिश
कल्कि 2898 AD में एसएस राजमौली, राम गोपाल वर्मा और दुलकर सलमान जैसी बड़े सितारे कैमियो करते नजर आए थे। हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू के दौरान नाग अश्विन ने कहा कि था कि उन्हें इन हस्तियों को कैमियो करवाने के लिए इन्हें काफी मनाना पड़ा था और उन लोगों ने इस फिल्म में कैमियो करने के लिए काफी दयालुता दिखाई है और बहुत अच्छे से कैमियो भी किया।
