साउथ मूवीज

Janhvi Kapoor देवरा शूटिंग सेट में कर रही मजे ही मजे, फोटो शेयर कर दिखाई ये खास चीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी पहली साउथ फिल्म ‘देवरा’ (Devara) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसमें वह साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के अपोजिट नजर आएंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने सेट से एक फोटो शेयर की है।

Image

Janhvi Kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी पहली साउथ फिल्म ‘देवरा’ (Devara) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसमें वह साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के अपोजिट नजर आएंगी। जूनियर एनटीआर स्टारर देवरा 27 सितंबर, 2024 को रिलीज़ के लिए तैयार है। वही अब जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसको देखकर पता चल रहा है कि एक्ट्रेस शूटिंग में मजे कर रही हैं।

जान्हवी कपूर इस फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं। अब एक्ट्रेस ने खुद अपनी पहली तेलुगु फिल्म की शूटिंग के दौरान की एक खास तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में जान्हवी कपूर स्वादिष्ट दावत की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कुछ इमोजी के साथ यह भी लिखा, "आई. लव. शूटिंग. फॉर देवरा।"

बॉबी देओल बनेंगे विलेन

जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म के निर्माता जल्द ही इस फिल्म का दूसरा सिंगल भी रिलीज करेंगे। चर्चा के अनुसार दूसरा सिंगल एक बेहद ही रोमांटिक गाना होगा। देवरा दो पार्टों में रिलीज होगी। जिसका पहला पार्ट कुछ महीनों में रिलीज होगा जिसमें सैफ अली खान मुख्य खलनायक की भूमिका में होंगे। वही ऐसा कहा जा रहा है कि बॉबी देओल दूसरे पार्ट में विलेन बनते नजर आएंगे।

पार्ट 1 में नजर आएंगे ये सितारे

देवरा: पार्ट 1 जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका वाली एक एक्शन-ड्रामा कहानी है, जिसे कोरटाला शिवा ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में श्रुति मराठे, प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको, नारायण, कलैयारासन, मुरली शर्मा, अजय और कई अन्य कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article