Jana Nayagan: फिर पोस्टपोन हुई थलापति विजय की फिल्म, इस डेट से पहले नहीं होगी रिलीज
- Authored by: Abhay
- Updated Feb 15, 2026, 12:46 PM IST
Jana Nayagan New Release Date: साउथ के जाने-माने एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म जन नेता (Jan Neta/Jana Nayagan) की रिलीज को लेकर एक बार फिर अपडेट सामने आया है। मेकर्स इस डेट से पहले फिल्म को नहीं रिलीज करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म कब रिलीज होगी।
Image Source: Jan Neta Movie
Jana Nayagan New Release Date: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जन नेता (Jan Neta/Jana Nayagan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। थलापति विजय की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म की कोई वीडियो सामने आ जाती है, तो कभी रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आ जाता है। फिल्म की रिलीज डेट काफी दिनों से आगे बढ़ रही है। पहले खबर थी फिल्म फरवरी या मार्च तक बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है, लेकिन अब रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं थलापति विजय की फिल्म अब कब रिलीज होगी।
'जन नेता' की रिलीज को लेकर आया नया अपडेट
एक्टर थलापति विजय एक बार फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म जन नेता को लेकर खबरों में हैं। इसकी वजह फिल्म जन नेता की नई रिलीज डेट है। फिल्म जन नेता को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। योर्क सिनेमाज के मैनेजमेंट ने एक बयान जारी किया है, जिसमें लिखा कि 'प्रिय दर्शकों, कृपया ध्यान दें कि फिल्म जन नेता 30 अप्रैल से पहले रिलीज नहीं होगी। अगर आपके पास इस फिल्म के कोई टिकट बाकी हैं और आपको अभी तक रिफंड नहीं मिला है, तो कृपया जल्द से जल्द हमारे थिएटर से संपर्क करें ताकि हम आपका रिफंड करवा सकें।' इसके आगे लिखा कि 'हमारे सभी वफादार सदस्यों को नई रिलीज डेट कन्फर्म होने पर पहले बुकिंग का मौका मिलेगा। आपकी धैर्य, समझ और लगातार समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।' इस बयान के सामने आने के बाद फैंस का दिल टूट गया है।
कब रिलीज होनी थी फिल्म
थलापति विजय की फिल्म जन नेता को पहले 9 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना था। लेकिन अभी तक फिल्म को नई रिलीज डेट नहीं मिल पाई है। थलापति विजय की फिल्म जन नेता को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
