Rayaan Poster Out: साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म रायन का फर्स्ट लुक सामने आया है। एक्टर की ये दूसरी डायरेक्शनल मूवी होगी। ये एक गैंगस्टर ड्रामा मूवी है। धनुष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। एक्टर के फर्स्ट लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन धनुष करेंगे। इस फिल्म में एसजे सूर्या धनुष, दशहरा विजयन, कालीदास जयाराम, अपर्णा बालामुरली और सुंदीप किशन मुख्य भूमिकाओं में हैं। ए.आर रहमान ने फिल्म का गाना कंपोज किया है।
सन राइज प्रोडक्शन ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में धनुष इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म के पोस्ट को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, D50का नाम रायन है। फिल्म को पैन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत प्रोड्यूस किया जाएगा। फिल्म के पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।
धनुष ने रिलीज किया रयान का पोस्टर
इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल दिसंबर महीने में पूरी हो गई थी। फैंस फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। धनुष इन दिनों अपनी तीसरी डायरेक्शनल मूवी 'Nilavuku En Mel Ennadi Kobam' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रिया प्रकाश वॉरियर, थॉमस मैथ्यू लीड रोले में हैं। इसके अलावा एक्टर DNR में रश्मिका मंदाना और नागार्जुन के साथ नजर आने वाले हैं। एक्टर इसके अलावा हिंदी फिल्म तेरे इश्क में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय करेंगे। एक्टरर आखिरी फिल्म कैप्टन मिलर थी। फिल्म को सिनेमाघरों में ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था।
