एजुकेशन

School Closed: मुंबई में भारी बारिश, क्या स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद? यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

School Closed: मुंबई में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच अभिभावकों और छात्र एक ही सवाल कर रहे हैं कि क्या स्कूल बंद रहेंगे या खुले रहेंगे।

Image

क्या भारी बारिश के कारण मुंबई में स्कूल बंद रहेंगे? (Photo - AI)

Mumbai School Closed: मानसून की भारी बारिश ने एक बार फिर देश की आर्थिक राजधानी 'मुंबई' की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे यातायात और आम जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तटीय महाराष्ट्र और आसपास के जिलों के लिए नया वेदर अलर्ट जारी किया है। इस स्थिति को देखते हुए अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सुरक्षा के लिहाज से स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे? या फिर नियमित तौर पर क्लास चलती रहेंगी।

ठाणे और पालघर में 'ऑरेंज' तो मुंबई में 'येलो' अलर्ट

रीजनल मौसम केंद्र (RMC) ने पालघर और ठाणे जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मुंबई और इसके उपनगरों में दिनभर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश के साथ 50-60 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के पहाड़ी व घाट वाले इलाकों में भी अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिससे अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

क्या बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज?

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए अभिभावकों और छात्रों के मन में इस समय का सबसे बड़ा सवाल स्कूलों की छुट्टी को लेकर है। तो आपको बता दें कि फिलहाल बृहन्मुंबई नगर निगम ने स्कूलों को बंद (School Closed) करने की कोई घोषणा नहीं की है। इसका अर्थ यह है कि शहर के सभी शैक्षणिक संस्थान अपने तय समय के अनुसार चलेंगे और नियमित क्लास जारी रहेंगी। हालांकि अगर स्थिति और बिगड़ती है तो माना जा रहा है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की जा सकती है। आधिकारिक सूचना न आने तक स्कूल नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे।

स्थानीय प्रशासन लेता है अवकाश का फैसला

राज्य सरकार ने जिला कलेक्टरों और अधिकारियों को यह अधिकार दिया है कि वे अपने इलाके में जलजमाव, बाढ़ या सुरक्षा जोखिम को देखते हुए तुरंत स्कूल बंद करने का फैसला ले सकते हैं।

अभिभावकों को स्कूल प्रशासन का सुझाव

कई स्कूलों ने अभिभावकों को सलाह दी है कि अगर उनके इलाके में पानी भरने की गंभीर समस्या है, तो वे स्थानीय प्रशासन के आधिकारिक नोटिस का इंतजार किए बिना बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फैसला लें।

अफवाहों पर न दें ध्यान

मौसम की स्थिति कुछ ही घंटों में बदल सकती है, इसलिए अभिभावकों और छात्रों को सलाह है कि वह किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यात्रा पर निकलने से पहले स्कूल प्रशासन, जिला कलेक्टर कार्यालय या स्थानीय नगर निगम (जैसे BMC) की आधिकारिक सूचनाएं और एडवाइजरी जरूर चेक करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article