बॉलीवुड

Aamir Khan ने अशनीर ग्रोवर की बायोपिक से बनाई दूरी, Rahul Mody ने शुरू की नए एक्टर की तलाश

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 22, 2026, 11:13 AM IST

Aamir Khan Leave Ashneer Grover Biopic: आमिर खान (Aamir Khan) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) की बायोपिक से अलग होने का फैसला लिया है।

Image

आमिर खान की नई फिल्म से आया अपडेट (Image Source: Chat GPT/ AI)

Aamir Khan Leave Ashneer Grover Biopic: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्म को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अब आमिर खान को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। काफी समय से चर्चा थी कि वो भारतपे (BharatPe) के पूर्व को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक में नजर आ सकते हैं। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक नई खबर सामने आई है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।

फिल्म से अलग हुए आमिर खान

एक्टर आमिर खान एक बार फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में है, जो अशनीर ग्रोवर की लाइफ पर बन रही है। फिल्म में आमिर खान लीड रोल करने वाले थे ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था। अब आमिर खान की इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। Bollywood Hungama की खबर के मुताबिक आमिर खान ने इस फिल्म को छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स और आमिर खान के बीच क्रिएटिव स्तर पर कुछ बातों को लेकर सहमति नहीं बन पाई, जिसके बाद उन्होंने फिल्म से बाहर होने का फैसला लिया।

रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े एक सोर्स ने बताया, 'आमिर स्टार्ट-अप्स की दुनिया से हमेशा प्रभावित रहे हैं और इसी वजह से वो अशनीर ग्रोवर की बायोपिक का हिस्सा बनने को लेकर काफी एक्साइटेड थे। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पर काफी समय दिया और अपनी समझ के मुताबिक उसे बेहतर बनाने की कोशिश भी की। लेकिन आखिर में राहुल मोदी के साथ क्रिएटिव मतभेद सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ने अलग-अलग रास्ते चुनने का फैसला किया।' सोर्स ने आगे बताया कि राहुल मोदी (Rahul Mody) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) दोनों फिल्म के लिए नए हीरो की तलाश कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि अश्नीर ग्रोवर के रोल में कोई थोड़ा कम उम्र का चेहरा नजर आए। इस वक्त दो-तीन बड़े एक्टर्स से बातचीत चल रही है और उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म की नई कास्ट फाइनल कर ली जाएगी।' इस फिल्म को श्रद्धा कपूर एक बड़े स्टूडियो के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगी। फिल्म में वो सिर्फ निर्माता ही नहीं होंगी, बल्कि अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) की पत्नी का अहम किरदार भी निभाती नजर आएंगी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article