वेब सीरीज

Lock UPP 2 से कटा सूफी मोतीवाला का पत्ता, इस कंटेस्टेंट की हुई धाकड़ वापसी

Lock UPP 2 Major Update: ओटीटी के पॉपुलर शो "लॉकअप 2' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शो से सूफी मोतीवाला का एविक्शन होने वाला है।

Image

Lock UPP 2: सूफी मोतीवाला का कटा पत्ता, इस कंटेस्टेंट ने की वापसी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Major Update: ओटीटी के पॉपुलर शो "लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' को शुरू हुए तीन सप्ताह बीत चुके हैं। वहीं चौथे हफ्ते में 'लॉकअप 2' में जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम दिलचस्प मोड़ ले रही है। लेकिन अब 'लॉकअप 2' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शो से सूफी मोतीवाला का पत्ता कटने वाला है। इतना ही नहीं, 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में एक और महाट्विस्ट आने वाला है। एक एविक्टेड कंटेस्टेंट की शो में वापसी होने वाली है, जिससे 'लॉकअप 2' की गेम दिलचस्प मोड़ लेती नजर आएगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: खाने पर लड़ाई के बाद रो पड़ीं Shilpa Shinde, शिवांगी जोशी का जीना किया मुहाल

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में 'लॉकअप 2' की गेम में मेकर्स इस हफ्ते बड़ा फेरबदल करने वाले हैं। डिजिटल न्यूज हब के पेज के मुताबिक, 'लॉकअप 2' में योगेश रावत (Yogesh Rawat) की वापसी होने वाली है। सोशल मीडिया पेज ने "लॉकअप 2' का अपडेट देते हुए लिखा, "बिग ब्रेकिंग लॉकअप। योगेश रावत ने कल शो में वापसी की है।" दूसरी ओर 'लॉकअप 2' से सूफी मोतीवाला बाहर हो चुके हैं। डिजिटल न्यूज हब ने इससे जुड़ा अपडेट देते हुए बताया कि योगेश रावत और सूफी मोतीवाला के बीच टास्क हुआ था, जिसमें योगेश रावत ने जीत दर्ज कर धमाकेदार वापसी की। वहीं दूसरी ओर सूफी मोतीवाला को 'लॉकअप 2' से हाथ धोना पड़ा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: श्रेया कालरा को मिडल फिंगर दिखाकर बुरा फंसे Harshad Chopda, जमानेभर में हो रही है थू-थू

    Lock UPP 2 से बाहर हुए सूफी मोतीवाला

    Lock UPP 2 से बाहर हुए सूफी मोतीवाला

      'लॉकअप 2' में हुई अपूर्वा मखिजा की एंट्री

      बता दें कि 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) अभी तक कई ट्विस्ट आ चुके हैं। इसी बीच शो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखिजा की एंट्री हुई है। बताया जा रहा है कि आते ही वह शो में गैंग लीडर बनेंगी और उनकी गैंग में श्रेया कालरा, आकांक्षा चौधरी और राम कपूर शामिल होंगे। हालांकि उनकी एंट्री 'लॉकअप 2' में क्या ट्विस्ट लाएगी, ये देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article