वेब सीरीज

Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे को शिवांगी ने बताया 'कीचड़', लव बर्ड्स कहे जाने पर बिफरे हर्षद, बोले- जलन होती है क्या?

Lock UPP 2 Major Fight: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की शिल्पा शिंदे से बुरी तरह लड़ाई हो गई। इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Image

Lock UPP 2 में शिल्पा शिंदे से भिड़े शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Major Fight: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार देखने को मिल रहा है। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स की गैंगवॉर जारी है, दूसरी तरफ शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की शिल्पा शिंदे से भी बुरी तरह से तकरार हो रही है। 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के आने वाले एपिसोड में भी शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा, शिल्पा शिंदे के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आएंगे। दरअसल, शिल्पा शिंदे ने हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को 'लव बर्ड्स' का टैग दिया, जिससे दोनों बुरी तरह भड़क गए। वहीं शिवांगी जोशी ने भी शिल्पा शिंदे को बदले में 'कीचड़' बताया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2 से कटा सूफी मोतीवाला का पत्ता, इस कंटेस्टेंट की हुई धाकड़ वापसी

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया कि शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के लिए शिल्पा शिंदे कहती हैं कि इन दोनों लव बर्ड्स के लिए मैं बिल्कुल भी एडजस्ट नहीं करूंगी। इसपर शिवांगी जोशी कहती हैं कि ये लवबर्ड्स-लवबर्ड्स क्या लगा रखा है शिल्पा मैम ने। वहीं प्रोमो में आगे दिखाया गया कि हर्षद चोपड़ा, शिल्पा शिंदे से कहते हैं कि बाहर जिम मैट नहीं मिल रहा है। इसपर शिल्पा शिंदे बताती हैं कि मैं सो रही हूं उसपर, मैं नहीं दूंगी। वहीं हर्षद चोपड़ा भड़कते हुए कहते हैं, "बगैर मैट के सोइएगा तो बात कीजिएगा, सारा विशेषाधिकार लेकर बैठी हुई हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: खाने पर लड़ाई के बाद रो पड़ीं Shilpa Shinde, शिवांगी जोशी का जीना किया मुहाल
      Lock UPP 2

      Lock UPP 2

      'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में आगे दिखाया गया कि हर्षद चोपड़ा के जवाब में शिल्पा शिंदे कहती हैं, "जाओ हां, लव बर्ड्स।" ऐसे में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। हर्षद चोपड़ा, शिवांगी के सामने कहते हैं, "सब लोग जानते हैं कि हम लोग क्या हैं? अरे कभी दोस्त नहीं देखे जिंदगी में, शादी की उम्र है, अफवाहें उड़ा रही हैं उसके बारे में आप। जलन होती है क्या?" वहीं शिवांगी जोशी ने कहा, "जिंदगी में एक दोस्त तो बना नहीं है, जलन होती है क्या? गटर भरा है दिमाग में, और कोई क्या ही सोच सकता है। ब्लडी कीचड़।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article