देश

धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा- काले कपड़े पहन सरकार के खिलाफ संसद परिसर में उतरा विपक्ष

नीट पेपर लीक, जंतर मंतर विरोध प्रदर्शन: छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस एक्शन के विरोध में आज विपक्षी पार्टियों के सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

Image

संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

नीट पेपर लीक, जंतर मंतर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर विपक्ष काफी आक्रमक रूख अपनाता दिख रहा है। बुधवार को राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के नेतृत्व में एक बार फिर विपक्ष ने संसद में सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। आज विभिन्न विपक्षी दलों के सांसद विरोध स्वरूप काले कपड़े पहनकर पहुंचे और सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए 'ब्लैक डे' मनाया। इस दौरान मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और धर्मेद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा।

संसद के अंदर विपक्षी प्रदर्शन में कौन-कौन?

इस प्रदर्शन में लगभग सभी विपक्षी पार्टी के नेता शामिल थे। कांग्रेस की ओर से जहां खुद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे थे तो वहीं सपा से खुद अखिलेश यादव प्रदर्शन में मौजूद थे। प्रियंका गांधी ने इस प्रदर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, " क्या आपको लगता है कि हमारे लोकतंत्र की रक्षा हो रही है? हमारे साथ जो हुआ, वह मायने नहीं रखता। हम छात्रों के साथ खड़े हैं और उनकी आवाज उठा रहे हैं। छात्रों के साथ जो हुआ, क्या वह सही था या गलत? वे सभी युवा छात्र हैं। वे प्रदर्शन कर रहे हैं, और यह कोई साधारण प्रदर्शन नहीं है। यह एक वास्तविक मुद्दा है, एक असली समस्या है। इस देश का हर माता-पिता यह जानता है। इस देश का हर छात्र यह जानता है। इस देश का हर शिक्षक यह जानता है। हर कोई जानता है कि यह एक वास्तविक मुद्दा है। छात्र केवल अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं... ये छात्र बहुत लगन और संघर्ष के साथ पढ़ाई करते हैं ताकि अपने लिए एक भविष्य बना सकें। आप उस भविष्य को तबाह कर रहे हैं। इस देश के युवाओं के लिए पूरा शिक्षा बजट 1.4 लाख करोड़ रुपये का है। लेकिन आप अडानी जी और अंबानी जी के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर रहे हैं। किसानों को कुछ नहीं मिलता, गरीबों को कुछ नहीं मिलता, और छात्रों को कुछ नहीं मिलता।"

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सरकार पर ऐसा क्या दबाव है कि वे मंत्री को हटा नहीं पा रहे हैं?...हम काले कपड़े पहनकर आए हैं। काला रंग विरोध का प्रतीक है; यह दुख का भी रंग है।"

सरकार पर भड़के खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, " मैंने कल ही कहा था कि यह लोकतांत्रिक सरकार नहीं है। वे तानाशाही की तरह काम कर रहे हैं। वे सांसदों का सम्मान नहीं करते। वे उन लोगों को भी परेशान करते हैं जो नियमों के मुताबिक विरोध करते हैं। BJP-RSS के स्वयंसेवक बिना बैज के पुलिस के साथ काम करते हैं। वे परोक्ष रूप से छात्रों और कांग्रेस नेताओं को डराते-धमकाते हैं...अगर आप हमारे वरिष्ठ नेताओं को दबाने की कोशिश करेंगे, तो लाखों लोग खड़े हो जाएंगे। तब आप उन्हें नियंत्रित नहीं कर पाएंगे। हम डरने वाले नहीं हैं, हम लड़ते रहेंगे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ आपने जो किया, उस पर आपको पछतावा होगा...हम उन्हें दिखा देंगे कि कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन लड़ते रहेंगे।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'अपनी खुद की विश्वसनीयता खत्म कर रहे राहुल', PM मोदी की विदेश नीति का 'मजाक' उड़ाने पर रिजिजू का तीखा हमला

'अपनी खुद की विश्वसनीयता खत्म कर रहे राहुल', PM मोदी की विदेश नीति का 'मजाक' उड़ाने पर रिजिजू का तीखा हमला

'वंदे मातरम’अपमान मामला: मुम्बई में सोनिया, राहुल, खरगे के खिलाफ शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

'वंदे मातरम’अपमान मामला: मुम्बई में सोनिया, राहुल, खरगे के खिलाफ शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आज की ताजा खबर, 18 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ट्रंप ने की भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ, मध्यप्रदेश में 8 मजदूरों की मौत, झारखंड में परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म की

आज की ताजा खबर, 18 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ट्रंप ने की भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ, मध्यप्रदेश में 8  मजदूरों की मौत, झारखंड में परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म की

'सड़क राज्य ने बनाई और गालियां मुझे मिलीं...', 'मिसिंग लिंक' विवाद पर बोले गडकरी, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को बताया बेमिसाल

'सड़क राज्य ने बनाई और गालियां मुझे मिलीं...', 'मिसिंग लिंक' विवाद पर बोले गडकरी, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को बताया बेमिसाल

पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आए थे 8 लोग, महाराष्ट्र ATS ने की पहचान, जांच तेज

पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आए थे 8 लोग, महाराष्ट्र ATS ने की पहचान, जांच तेज