बॉलीवुड

Jackky Bhagnani-Rakulpreet Singh Wedding: जैकी देंगे रकुलप्रीत को खास गिफ्ट, होगा कपल के प्यार की निशानी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 20, 2024, 12:06 PM IST

Jackky Bhagnani-Rakulpreet Singh Wedding: रकुलप्रीत और जैकी भगनानी की शादी के फंक्शन शुरू हो गए है। कपल की शादी गोवा में हो रही हैं। इस शादी में अक्षय कुमार, ईशा देओल , वरुण धवन समेत कई सितारे पहुंचे हैं। कपल 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाला है।

Image

Rakulpreet Singh- Jackky Bhagnani wedding (credit pic: Instagram)

Jackky Bhagnani-Rakulpreet Singh Wedding: रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। कपल की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए। कपल की शादी में शामिल होने के लिए सेलेब्स पहुंच रहे हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर वरुण धवन तक नाम शामिल है। कपल की शादी काफी ग्रैंड होने वाली है। जैकी शादी से पहले रकुल को स्पेशल गिफ्ट देने वाले हैं। आइए जानते हैं जैकी अपनी होने वाली दुल्हनियां को क्या गिफ्ट देने वाले हैं।

रकुल को जैकी डेडिकेट करेंगे लव सॉन्ग

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, जैकी रकुल को लव सॉन्ग डेडिकेट करेंगे जो उनके सेलिब्रेशन का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। ये गाना जैकी और रकुल की खूबसूरत जर्नी पर आधारित है। तेरे बिन लिरिस्ट मयूर पुरी ने गाना लिखा है जिसे तनीष बागची ने कंपोज किया है। गाने में जैकी और रकुल की प्यार भरी लवस्टोरी को दिखाया गया है।कपल के वेडिंग में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल की शादी के बाद कोई रिसेप्शन नहीं होगा। कपल की शादी की थीम इको फ्रेंडली रखी गई है। कपल ने शादी के लिए वेडिंग कार्ड की बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म को चुना है। शादी में पटाखों का इस्तेमाल नहीं होगा। रकुलप्रीत और जैकी ने अपने रिलेशनशिप को 2021 में ऑफिशियल कर दिया था। कपल अक्सर साथ में पार्टी, इवेंट में नजर आता है। दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article