बॉलीवुड

'एंटी-नेशनल तत्व से हाईजैक न हो'- छात्र प्रदर्शन पर प्रीति जिंटा का ट्वीट वायरल, लोग बोले- स्क्रिप्ट मिल गई...

Preity Zinta Tweet On Students Protest: बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने छात्र प्रदर्शन पर हाल ही में ट्वीट किया है, जिसे लेकर वह निशाने पर आ गई हैं। लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

Image

प्रीति जिंटा ने छात्र प्रदर्शन पर किया ट्वीट (Photo Credit- Instagram)

Preity Zinta Tweet On Students Protest: देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे छात्र प्रदर्शन पर कई बॉलीवुड सितारे अपना रिएक्शन दे चुके हैं। सोनाक्षी सिन्हा से लेकर शबाना आजमी तक ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को गलत ठहराया है, साथ ही प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है। वहीं अब छात्र प्रदर्शन पर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का एक ट्वीट सामने आया है। उन्होंने छात्र प्रदर्शन के साथ-साथ उसमें एंटी-नेशनल तत्व का भी जिक्र किया है। लेकिन अपने इस ट्वीट के लिए प्रीति जिंटा लोगों के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रीति जिंटा को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "स्क्रिप्ट मिल गई।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर Sonakshi Sinha ने शेयर की तस्वीर, कहा, 'लोगों की हड्डियां और पूरे देश का दिल टूटा...'

    प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने दिल्ली में हो रहे छात्र प्रदर्शन पर लंबा-चौड़ा ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "जहां अपने छात्रों का समर्थन करना और शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए मांग करना जरूरी है, जो हमारे युवाओं पर सकारात्मक असर डालेगा। लेकिन ये भी जरूरी है कि छात्रों के शांतिपूर्वक प्रदर्शन एंटी-नेशनल तत्व द्वारा बवाल मचाने और प्रदर्शन का नेचर बदलने के लिए हाईजैक किये जाएं। ऑनलाइन इतनी नफरत और डिवाइड देखकर मैं हैरान हूं कि क्या बुरे तत्वों ने देश के अंदर और भीतर काम करना शुरू कर दिया है, जिससे वो छात्रों के गुस्से और हताशा को हथियार बना सकें। मैंने हमेशा मेहनत, समानता में विश्वास किया है और इनसे समझौता नहीं करना चाहिए। मैं अपने लोकतंत्र, कानून और व्यवस्था व सरकार में विश्वास करती हूं, इसलिए मैं उम्मीद करती हूं कि दोनों ही साइड बातचीत के लिए साथ आएंगी और बेईमान तत्वों व एंजेटा को प्रदर्शन व बातचीत से बाहर रखेंगे। जिससे हमारे देश के युवाओं और लोकतंत्र का भविष्य चमक सके। जय हिंद।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'लड़कियों पर भी लाठीचार्ज...' Shabana Azmi ने कर दिया बड़ा दावा

      बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा

      बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा

      प्रीति जिंटा (Preity Zinta) का ये ट्वीट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। लेकिन लोगों ने प्रीति जिंटा के इस ट्वीट पर तंज कसने में कोई कमी नहीं छोड़ी। एक यूजर ने लिखा, "स्क्रिप्ट मिल गया हां।" दूसरे यूजर ने लिखा, "स्पाइनलेस। तुम लोग सरकार की आलोचना भी नहीं कर सकते, बस अपने डिप्लोमैटिक ट्वीट कर दोगे और जिम्मेदारी खत्म। वाह।" तीसरे यूजर ने लिखा, "तुम अपनी सरकार पर भरोसा करती हो और पहले दिन से छात्र आपकी सरकार के प्यारे मंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं।" चौथे यूजर ने लिखा, "गलत शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आपके छोटे से विरोध प्रदर्शन को 'राष्ट्र विरोधी' कह दिया गया और राष्ट्रवादी होने का सर्टिफिकेट देने वालों ने इसे मंजूरी दे दी।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article