साउथ स्टार चिरंजीवी की साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में बहुत फैन फॉलोइंग। जहां भी उन्हें फैंस देखते हैं वे उनके पीछे फोटो लेने के लिए जाने लगते हैं, लेकिन कई बार स्टार अपने फैंस के साथ सही बरताब नहीं करते हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें चिरंजीवी अपने एक फैन को जोरदार धक्का दे रहे हैं, जिस कारण फैंस उनकी आलोचना कर रहे हैं।
चिरंजीवी के व्यवहार की आलोचना
इस वायरल वीडियो में चिरंजीवी और उनकी पत्नी सुरेखा को एयरपोर्ट पर एक लिफ्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया है, उनके साथ ग्राउंड स्टाफ भी है। इंडिगो एयरलाइंस का एक कर्मचारी सेल्फी लेने के लिए चिरंजीवी के पास जाता है, लेकिन चिरंजीवी उसे एक तरफ धकेल देते हैं और अपने रास्ते पर आगे बढ़ जाते हैं। वीडियो ने काफी बहस छेड़ दी है, कुछ दर्शकों ने चिरंजीवी के व्यवहार की आलोचना की है।
नागार्जुन ने भी दिया था धक्का
यह पहली बार नहीं है जब ऐसा वीडियो सामने आया है। इसके पहले भी नागार्जुन का वीडियो सामने आया था, जिसमेम वो दिव्यांग फैन को धक्का दे रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उन्होंने अपने फैन से जाकर मांफी भी मांगी थी।
इस फिल्म में आएंगी नजर
चिरंजीवी अपनी आने वाली फिल्म के लिए चर्चा में है। बता दें वे फिल्म विश्वम्भर में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म10 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में तृषा कृष्णन भी नजर आएंगी। चिरंजीवी और उनका परिवार हाल ही में 2024 पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शामिल हुआ था। उनके साथ उनके बेटे राम चरण , पत्नी उपासना और उनकी बेटी क्लिन कारा कोनिडेला भी थे। अभिनेता की पत्नी सुरेखा भी इस कार्यक्रम में मौजूद थीं।
