साउथ मूवीज

Allu Arjun ने मुंबई में की Basil Joseph के साथ मुलाकात, जल्द होगी नई मूवी की घोषणा!!

अल्लू अर्जुन ने मुंबई में साउथ डायरेक्टर बेसिल जोसेफ से मुलाकात की है, जिसके बाद ये बातें तेज हो गई हैं कि दोनों जल्द ही किसी मूवी के लिए हाथ मिला सकते हैं। ये दोनों पहले भी मिल चुके हैं।

Image

Allu Arjun ने मुंबई में की Basil Joseph के साथ मुलाकात, जल्द होगी नई मूवी की घोषणा!!

पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी राका में व्यस्त हैं, जिसे डायरेक्टर एटली बना रहे हैं। ये बिग बजट प्रोजेक्ट साउथ से लेकर नॉर्थ तक चर्चा में बना हुआ है क्योंकि इस तरह का कॉन्सेप्ट अब तक भारतीय सिनेमा में ट्राई नहीं किया गया है। राका के बाद अल्लू अर्जुन क्या साइन करेंगे, अब तक ये साफ नहीं है लेकिन जिस तरह से पुष्पा स्टार मलयालम फिल्मकार बेसिल जोसेफ से मुलाकात कर रहे हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि ये दोनों जल्द ही हाथ मिला सकते हैं। हो सकता है कि अल्लू अर्जुन जल्द ही अपनी 25वीं मूवी का ऐलान करें और फैंस को चौंका दें। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Varanasi Movie के सेट पर दिखा डायनासोर, LEAKED PICS देखकर फैंस बोले "ये क्या ला रहे राजामौली..."

मुंबई में Allu Arjun ने की Basil Joseph से मुलाकात

अल्लू अर्जुन और बेसिल जोसेफ की मुलाकात को लेकर खुलासा स्क्रीनराइटर अर्जुन अनिरुद्ध द्वारा शेयर की गई तस्वीर से हुआ, जिसमें दोनों नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने इन दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए जो कैप्शन लिखा है, उसके बाद हर कोई अंदाजा लग रहा है कि ये दोनों जल्द ही कोई बड़ा खुलासा करने वाले हैं। अर्जुन अनिरुद्ध ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "अगर आपको पता है तो पता है।" इसके बाद से ही इंटरनेट पर हंगामा सा मच गया है और हर कोई इस जोड़ी के साथ आने की बात कह रहा है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana First Song Out: श्रेया-अरिजीत की आवाज का जादू, कल्पना से ज्यादा सुंदर दिखे रणबीर-साई

क्या Basil Joseph ही हैं Allu Arjun की 24वीं मूवी के डायरेक्टर

अगर इनसाइडर्स की मानें तो ये पहला मौका नहीं है जब अल्लू अर्जुन और बेसिल जोसेफ ने मुलाकात की है। इससे पहले भी ये दोनों एक-दो बार मिल चुके हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। अल्लू अर्जुन किसी खास मौके पर अपनी नई फिल्म की घोषणा कर सकते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article