बॉलीवुड

Ramayana First Song Out: श्रेया-अरिजीत की आवाज का जादू, कल्पना से ज्यादा सुंदर दिखे रणबीर-साई

'Ramayana' First Song Jai Jai Ram Out: मेकर्स ने 'रामायण' का पोस्टर रिलीज करने के बाद अब इसका पहला गाना 'जय जय राम' यूट्यूब पर जारी कर दिया है। इस गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने गाया है।

Image

रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' (Pic Credit: Grab From You Tube)

'Ramayana' First Song Jai Jai Ram Out Now: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का कुछ देर पहले ही मेकर्स ने एक शानदार पोस्टर जारी किया। 'सिया राम' के इस स्पेशल पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के रूप में दिखाई दिए। दोनों को देखकर फैन्स अभी तारीफ ही कर रहे थे कि अब निर्माताओं ने इसका पहला गाना 'जय जय राम' (Jai Jai Ram) रिलीज कर दिया गया है। गाने के वीडियो को देखकर फैन्स इसे बार-बार सुन रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: जॉन अब्राहम-रितेश देशमुख संग बंद हुई फिल्म पर Shehnaaz Gill ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अच्छा हुआ मैं...')

रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम'

'रामायण' के पहले गाने 'जय जय राम' को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। गाने का म्यूजिक दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने तैयार किया है जबकि इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। गाने में भक्ति और आध्यात्मिकता का खूबसूरत एहसास देखने को मिलता है। इस गाने के रिलीज होने से कुछ घंटे पहले ही मेकर्स ने 'सिया राम' का नया पोस्टर जारी किया था। गाने को दर्शकों ने बार-बार सुनना शुरू कर दिया है। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...

4000 करोड़ के बजट में बन है 'रामायण'

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' को प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा बड़े स्तर पर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज की जाएगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी शानदार है। इसमें सनी देओल भगवान हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल दशरथ और लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'रामायण' के दोनों पार्ट्स को करीब 4000 करोड़ रुपये के विशाल बजट में तैयार किया जा रहा है। फिल्म का पहला पार्ट 'रामायण: पार्ट 1' इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article