नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों अपने आने वाली फिल्म एनबीके 109 को लेकर चर्चा में है। नंदमुरी बालकृष्ण तीसरी बार हिंदूपुर से विधायक बने हैं और उनकी फिल्में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। अब उनकी फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'एनबीके 109' में नंदमुरी बालकृष्ण लोगों को गुदगुदाते हुए नजर आएंगे। वही अब इस फिल्म में अक्षय कुमार की हीरोइन प्रज्ञा जयसवाल की एंट्री हुई है। इस फिल्म में एक कॉमेडी टच देखने को मिलेगा। फैंस इस फिल्म का अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस जानकारी के सामने आने से अब चर्चा चल रही है कि यह फिल्म मजेदार होने वाली है।
काम करने को लेकर रोमांचित
बॉबी देओल भी इस फिल्म में नजर आने वाले। ऐसा कहा जा रहा है कि बॉबी देओल खलनायक की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में जुड़ने के बाद प्रज्ञा जयसवाल ने कहा-"मैं नंदमुरी बालकृष्ण सर के साथ फिर से जुड़ने और बॉबी देओल के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हूं। एनबीके 109 एक शानदार प्रोजेक्ट है और बॉबी देओल और प्रज्ञा जयसवाल साथ और कमाल कर देंगे।
इस फिल्म में आएगी नजर
प्रज्ञा जयसवाल हाल ही में अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड फिल्म "खेल खेल में" में नजर आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे टायसन नायडू की फिल्म 'अखंड' में भी दिखाई देंगी। प्रज्ञा जयसवाल सुपरस्टार सलमान खान की मूवी 'अंतिम' में काम कर चुकीं है। नंदमुरी बालकृष्ण के निर्देशक केएस रविंद्र है। जो अभी इस फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये एक जबरदस्त एक्शन ड्रामा है, जो अक्टूबर में रिलीज हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में उर्वशी रौतेला भी नजर आ सकती है। वही बॉबी देओल, शाइन टॉम चाको, चांदनी चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का संगीत एस. थमन ने दिया है।
