Ajith Kumar Accident: साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहते हैं। अजित कुमार की रेसिंग से जुड़ी भी खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन अभी हाल ही में अजित कुमार एक बड़ा हादसे का शिकार होते-होते बचे है। अजित कुमार से जुड़ी इस खबर का सामने आने के बाद फैंस भी हैरान रह गए है। अजित कुमार की इस जुड़ी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि अगर थोड़ी सी भी चूक होती तो बात एक्टर की जान पर आ सकती थी। तो चलिए जानते हैं अजित कुमार के साथ क्या हादसा हुआ है।
बाल-बाल बचे अजित कुमार
एक्टर अजित कुमार अपनी एक्टिंग के साथ-साथ रेसिंग के जुनून के लिए भी मशहूर हैं। अजित कुमार की रेसिंग ट्रैक से तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इसी बीच रेसिंग ट्रैक पर अजित कुमार संग हादसा हो गया। खबरों के मुताबिक नीदरलैंड्स में जीटी4 यूरोपियन सीरीज (GT4 European Series) रेस के दौरान उनकी रेसिंग कार का टायर फटने से हादसा हो गया। टायर फटने के बाद कार ट्रैक पर कंट्रोल से बाहर हो गई, लेकिन इस हादसे में अजित पूरी तरह सुरक्षित बच निकले। हादसे की खबर ने फैंस को थोड़ा परेशान किया, लेकिन अजित की सलामती की खबर ने सबको राहत दी।
इस फिल्म में नजर आए थे अजिल कुमार
अजित कुमार हाल ही में फिल्म गुड बैड अग्ली (Good Bad Ugly) में नजर आए थे। अजित कुमार की ये फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में त्रिशा कृष्णन (Trisha Krishnan), सिमरन (Simran), अर्जुन दास (Arjun Das) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) जैसे स्टार्स भी थे। अजित कुमार के रेसिंग के जुनून को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
