साउथ मूवीज

पुष्पा 2 के लिए 10 करोड़ रुपये की फीस वसूलने के बाद रश्मिका मंदाना ने कम कर दी अपनी फीस!! कुबेरा के लिए चार्ज किए इतना

रश्मिका मंदाना आज के समय की मोस्ट डिमांड इन और टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई बेहरतीन फिल्में दी है। एक्ट्रेस ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के लिए मोटी फीस चार्ज की थी, लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने अपनी फीस कम कर दी है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने कुबेरा के लिए कितने करोड़ की फीस ली है।

Image

Rashmika Mandanna

रश्मिका मंदाना साउथ के साथ-साथ हिंदी दर्शकों के बीच भी काफी फेमस हैं। एक्ट्रेस की काफी तगड़ी फैन फॉलोइन है। एक्ट्रेस ने मिशन मजनू और एनिमल जैसी हिंदी फिल्मों से बॉलीवुड में भी खुद को साबित किया है। उन्हें 'National Crush' का टाइटल भी मिल चुका है। रश्मिका ने रोमांटिक, कॉमिक, इमोशनल और एक्शन जैसे अलग-अलग किरदारों को शानदार ढंग से निभाया है। रिपोर्ट के अनुसार रश्मिका ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म के लिए बेहद ही कम फीस चार्ज की है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने कितने करोड़ रुपये वसूले है।

रिपोर्ट के अनुसार रश्मिका मंदाना ने पुष्पा 2 के लिए 10 करोड़ रुपये की भारी फीस चार्ज की थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इतनी फीस लेने के बाद रश्मिका सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक बन गई थी। अल्लू अर्जुन संग फिल्म में काम करने के ठीक बाद रश्मिका को विक्की कौशल के साथ छावा में देखा गया था।

6 करोड़ की कम फीस

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने 4 करोड़ रुपये की फीस वसूली थी। छावा के बाद रश्मिका को सलमान खान के साथ सिकंदर में देखा गया था। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। एक्ट्रेस ने कुबेर के लिए 4 करोड़ रुपये चार्ज किए है। जो कि पुष्पा-2 की फीस से 6 करोड़ रुपये कम है।

इन फिल्मों का हिस्सा बनेगी रश्मिका

शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित फिल्म कुबेरा में रश्मिका समीरा का रोल कर रही है। ये फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके अपोजिट नागार्जुन अक्किनेनी और धनुष जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। रश्मिका आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म थामा में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा रश्मिका द गर्लफ्रेंड और कॉकटेल 2 में शामिल होगी हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article