Deepika Padukone Why Select AA22xA6: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। फिल्मों को साथ-साथ एक विवाद की वजह से भी एक्ट्रेस सुर्खियों में हैं। ये विवाद दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के बीच फिल्म स्पिरिट (Spirit) के बाहर किए जाने पर हुआ था। दीपिका पादुकोण का फिल्म स्पिरिट से हटना तब सुर्खियों में आया जब वांगा ने उनके 8 घंटे के वर्किंग डे, हाई सैलरी और प्रॉफिट शेयर की मांग को ठुकरा दिया था। इस फिल्म से बाहर होने के बाद दीपिका पादुकोण डायरेक्टर अटली (Atlee) की मेगा बजट फिल्म AA22xA6 का हिस्सा क्यों बनी इसको लेकर खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
इस वजह से दीपिका पादुकोण ने चुनी AA22xA6
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म AA22xA6 को लेकर एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। अभी हाल ही में सामने आई Filmfare की रिपोर्ट में बताया गया कि क्यों उन्होंने फिल्म स्पिरिट से बाहर होने के बाद अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की AA22xA6 को चुना। इसकी वजह फिल्म में उनके किरदार का ग्राफ और डिजाइन है। दीपिका पादुकोण को ये इतना पसंद आया कि उन्होंने तुरंत हामी भर दी। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म में एक वॉरियर क्वीन का दमदार रोल निभाएंगी। इस खबर के बाद साफ हो गया है कि फिल्म AA22xA6 में दीपिका पादुकोण का रोल काफी धांसू होने वाला है।
मेकर्स ने शेयर किया था एंट्री का वीडियो
फिल्म AA22xA6 के मेकर्स ने 7 जून को एक वीडियो शेयर कर दीपिका पादुकोण का स्वागत किया था, जिसमें वो अटली के साथ स्क्रिप्ट डिस्कस करती और सेट पर प्री-विजुअलाइजेशन के लिए काम करती दिखीं। इस फिल्म को सन पिक्चर्स और ये साल 2026 में रिलीज होगी।
