Rashmika Mandanna and Ranbir Kapoor in Animal: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ (Bollywood Film Animal) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ एक्टिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों फिलहाल फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म पुष्पा से लोकप्रियता हासिल करने वाली रश्मिका ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणवीर कपूर के साथ काम करने के बारे में बताया है।
पहले इस फिल्म के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को कास्ट किया जा रहा था, हालांकि किसी वजह से अब उनकी जगह रश्मिका को फिल्म के लिए कास्ट कर लिया गया है। रश्मिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि रणबीर कपूर ने उन्हें सेट पर रुला दिया था। आइए इस आर्टिकल में पूरी कहानी जानते हैं।
इस वजह से अपने आंसू नहीं रोक पाई रश्मिका
बता दें कि रश्मिका इसलिए नहीं रोई थी कि रणवीर ने उनके साथ कोई प्रैंक किया था या कोई शरारत की थी बल्कि जब रश्मिका ने रणबीर के घर पर एक स्वादिष्ट फूड चखा तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाई। रश्मिका को रणवीर के घर का वो खाना बहुत स्वादिष्ट लगा था।
अपने खाने से बोर हो गई थीं अभिनेत्री
एक इंटरव्यू में रश्मिका ने खुलासा करते हुए मैशेबल इंडिया से कहा, ‘जब हम एनिमल की शूटिंग कर रहे थे, तो मैं एक दिन अपने नाश्ते के बारे में शिकायत कर रही थी, इसके बाद अगले ही दिन रणवीर अपने कूक से स्पेशली में लिए नाश्ता बनवा कर लाए और वो नाश्ता इतना टेस्टी थी कि मैं रोने लगी। मैं सोच रही थी वही खाना इतना अच्छा कैसे हो सकता है।’
इसके बाद रणवीर ने उनसे पूछा कि आप इतना बोरिंग खाना क्यों खाते हैं जिसके जवाब में रश्मिका ने हंसते हुए कहा कि हम आम आदमी हैं हमारे पास आपके जैसी कुक नहीं है।
बता दें कि रश्मिका फिलहाल ‘एनिमल’ फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, वह अपने बॉलीवुड डेब्लू के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, पावेल गुलाटी और नीना गुप्ता भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म 7 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है।
