बॉलीवुड

October Movie Releases: 'गुड बाय' से लेकर 'रामसेतु' तक, अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 02:28 PM IST

October Movie Release List: सितंबर महीने में जहां कटपुलती, ब्रह्मास्त्र, विक्रम वेधा, चुप जैसी शानदार फिल्में रिलीज हुईं, वहीं अक्टूबर में कई दमदार फिल्में रिलीज के लिए लाइन में लगी हैं। एक नजर डालते हैं अक्टूबर में रिलीज होने वाली फिल्मों पर-

Image

October Movie Releases: 'गुड बाय' से लेकर 'रामसेतु' तक, अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में

October Movie Release List: सितंबर महीने में जहां कटपुलती, ब्रह्मास्त्र, विक्रम वेधा, चुप जैसी शानदार फिल्में रिलीज हुईं, वहीं अक्टूबर में कई दमदार फिल्में रिलीज के लिए लाइन में लगी हैं। अक्टूबर त्यौहारों का महीना है। दशहरा से लेकर दिवाली का पर्व भी इसी महीने में मनाया जाएगा। मेकर्स ऐसे मौके पर अपनी फिल्में रिलीज करना पसंद करते हैं। इस महीने दशहरा और दीपावली पर भी फिल्में सिनेमाघर पहुंच रही हैं। एक नजर डालते हैं अक्टूबर में रिलीज होने वाली फिल्मों पर-

गुडबाय (Goodbye)

7 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के अभिनय से सजी फिल्म गुडबाय रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नीना गुप्ता भी नजर आने वाली हैं।

डॉक्टर जी (Doctor g)

जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म डॉक्टर जी 14 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है। फिल्म के गाने और ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है।

कोड नेम: तिरंगा (Code Name: Tiranga)

परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की फिल्म कोड नेम: तिरंगा भी 14 अक्टूबर रिलीज होने वाली है। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है जिसका निर्देशन रिभू दासगुप्ता ने किया है। फिल्म में शेफाली शाह, शरद केलकर, दिव्येंदु भट्टाचार्य आदि प्रमुख रोल निभा रहे हैं।

रामसेतु (Ram Setu)

लंबे समय से चर्चा में बनी फिल्म रामसेतु रिलीज होने जा रही है। 25 अक्टूबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंचेगी। अक्षय कुमार, जैक्लीन फर्नांडिस, नुसरत भरूचा स्टारर यह फिल्म अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित है।

थैंक गॉड (Thank God)

25 अक्टूबर को अक्षय कुमार के सामने सिनेमाघरों में अजय देवगन होंगे। अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड इसी दिन रिलीज होनी है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article