बॉलीवुड

रणबीर को बिगड़ने नहीं देना चाहते थे ऋषि कपूर, पहली कार के लिए एक्टर को बेलने पड़े थे खूब पापड़

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 07:14 AM IST

Ranbir Kapoor Birthday: ब्रह्मास्त्र एक्टर रणबीर कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। आपको जान‌ कर हैरानी होगी कि एक्टर का‌ बचपन‌ आम बच्चों की तरह ही था।‌ उनके पिता ऋषि कपूर उनको लेकर काफी स्ट्रिक्ट थे। एक बार रणबीर कपूर ने कार लेने की जिद की थी, तब जानें ऋषि कपूर ने क्या किया था।

Image

रणबीर को बिगड़ने नहीं देना चाहते थे ऋषि कपूर, पहली कार के लिए एक्टर को बेलने पड़े थे खूब पापड़

KEY HIGHLIGHTS
  • आज है बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का जन्मदिन।
  • आम बच्चों की तरह हुई है एक्टर की परवरिश
  • अपने बच्चों को लेकर बहुत स्ट्रिक्ट थे ऋषि कपूर।

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र की सक्सेस के बाद रणबीर कपूर हर जगह छाए हुए हैं। एक्टर का जन्म आज ही के दिन वर्ष 1982 में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कपूर खानदान में हुआ था। ऋषि कपूर और नीतू कपूर उनके माता-पिता हैं वहीं पृथ्वीराज कपूर उनके परदादा और राज कपूर उनके दादा थे। घर का छोटा बेटा होने के नाते रणबीर कपूर को अपने बड़ों से काफी प्यार मिलता था लेकिन उनके पिता ऋषि कपूर उनको लेकर काफी स्ट्रिक्ट थे। नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि उनके बच्चों की परवरिश आम बच्चों की तरह ही की गई है। उन्होंने एक किस्सा शेयर करते हुए यह बताया था कि कैसे ऋषि कपूर अपने बच्चों को बिगड़ने से रोका करते थे।

फिल्म फेयर को दिए एक इंटरव्यू के दौरान नीतू कपूर ने रणबीर कपूर के बचपन की बहुत सी यादों को साझा किया था। पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने यह बताया था कि कैसे रणबीर कपूर बचपन में GI Joe खिलौनों के दीवाने थे फिर यह दीवानगी धीरे-धीरे कार की तरफ शिफ्ट हो गई थी। उन्होंने इंटरव्यू में यह कहा था कि 'रणबीर के लिए GI Joe खिलौने ही सब कुछ थे। इन खिलौनों को लेकर उस पर जुनून सवार था। जब वह थोड़ा बड़ा हुआ तब उसे बाइक पसंद आने लगीं। उसके बाद उसे कार से मोहब्बत हो गई थी। मेरे पति ने तब कार के लिए मना कर दिया था, क्योंकि वह अपने बच्चों को बिगाड़ना नहीं चाहते थे।'

Ranbir Kapoor Childhood Picture

Ranbir Kapoor Childhood Picture

इस उम्र में रणबीर कपूर को मिली कार

नीतू कपूर आगे बताती हैं कि रणबीर कपूर कार को लेकर बहुत सीरियस थे और उन्होंने इसके लिए अपने पिता ऋषि कपूर के सामने बहुत हाथ पैर जोड़े थे। नीतू कपूर आगे कहती हैं 'फिर अपने पिता को बहुत मनाने के बाद रणबीर कपूर को 18 या 19 की उम्र में कार मिली थी।' इसके बाद नीतू कपूर ने यह भी बताया कि रणबीर कपूर को इकोनामी क्लास में सफर करना पड़ता था। जब भी वह अमेरिका जाते थे तब छोटी सीट की वजह से रणबीर कपूर के पैर सुन पड़ जाते थे। ऐसे में नीतू यह कोशिश करती थीं कि रणबीर को आइल सीट मिले ताकि वह अपने पैर फैला सकें।

End of Article