Paris Ka Trip By Honey Singh and Milind Gaba: यो यो फैंस का वेट खत्म हो गया है। फैंस के दिलों की जान रैपर हनी सिंह (Honey Singh) और मिलिंद गाबा (Milind Gaba) का नया गाना ‘पेरिस का ट्रिप’ यूट्यूब पर अपलोड हो चुका है (Parish Ka Trip)। अपलोड होते ही गाना यूट्यूब पर छा गया (Paris Ka Trip Song)। अपलोड होते ही गाने को हजारों लाइक मिल गए हैं। एक घंटे में ही गाने को 4 हजार व्यूज मिल गए। हनी सिंह इस धमाकेदार गाने में एक बार फिर मिलिंद गाबा के साथ पेयरिंग करते नजर आए। यो यो के फैन उनके हर गाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनके गाने ‘पेरिस के ट्रिप’ को लेकर फैंस पहले से ही एक्साइटेड नजर आ रहे थे (Paris Ka Trip Song Released)।
दो दिन पहले रिलीज हुए टीजर से ही लोगों ने अंदाजा लगा लिया था कि यो यो का नया गाना सुपरहिट होने वाला है। गाने का म्यूजिक एकदम यूनिक है इस पॉप सॉन्ग पर सबके पैर थिरक रहे हैं। रैपर और सिंगर यो यो का हर गाना अपलोड होते ही वायरल हो जाता है। ‘वोडका’ गाने के बाद हनी सिंह (Honey Singh) और मिलिंद गाबा (Milind Gaba) एक और गाना साथ लेकर आए हैं। ‘मैलोडी रोजा’ (Melody Raja) के एक महीने बाद हनी सिंह (Honey Singh) का नया गाना आया है। लंबे गैप के बाद यो यो हिट पर हिट गाने लेकर आ रहे हैं। वहीं शादी के बाद मिलिंद गाबा (Milind Gaba) का यह पहला गाना है। गाने में मिलिंद और हनी के साथ टीना थडानी और मारियाना लोआइजा नजर आ रही हैं।
गाने को टी सीरीज ने अपने चैनल पर अपलोड किया है। म्यूजिक हनी सिंह (Honey Singh) का है और लिरिक्स मिलिंद गाबा (Milind Gaba), असली गोल्ड और हनी सिंह ने लिखे हैं। गाने को पार्टी थीम पर डायरेक्ट किया है। हनी और मिलिंद का लुक इसमें बेहद कुल नजर आ रहा है।
