पंजाबी

Diljit Dosanjh new movie 2022: दशहरे पर आएगी दिलजीत दोसांझ की मूवी बाबे भंगड़ा पौंदे ने, देखें ट्रेलर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 11:48 AM IST

Babe Bhangra Paunde Ne Movie Trailer, Latest Punjabi Movie 2022: दशहरे पर दिलजीत दोसांझ और सरगुन मेहता की नई फिल्म बाबे भंगड़ा पौंदे ने रिलीज हो रही है। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म का हाल ही में ट्रेलर आया है। यहां देखें इस मजेदार नई पंजाबी फिल्म 2022 की एक झलक।

Image

Diljit Dosanjh new movie 2022: दशहरे पर आएगी दिलजीत दोसांझ की मूवी बाबे भंगड़ा पौंदे ने, देखें ट्रेलर

Babe Bhangra Paunde Ne New Punjabi Movie 2022 Trailer: पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांज दशहरे पर अपनी नई मूवी लेकर आ रहे हैं। जिसका ट्रेलर यूट्यूब पर अपलोड हो चुका है। ट्रेलर को अब तक 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कॉमेडी मूवी बाबे भंगड़ा पौंदे (Babe Bhangra Paunde Ne) ने में दिलजीत अपने बैचलर दोस्तों के साथ कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं। फिल्म को अमरजीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और दलजीत थिंड और दिलजीत दोसांझ ने प्रोड्यूस किया है।

मूवी में सरगुन मेहता (sargun mehta) फीमेल लीड रोल में हैं। पॉलिवुड के डैशिंग किंग कहे जाने वाले दिलजीत (diljit dosanjh) अपने गानों से लेकर मूवी तक चर्चा में रहते हैं। उनका हर गाना सुपरहिट जाता है। वहीं सरगुन मेहता भी पॉलिवुड इंडस्ट्री में काफी छाई हुई हैं उन्होंने टीवी इंडस्ट्री के बाद पॉलिवुड इंडस्ट्री में कदम रखा है। अभी तक सरगुन की दर्जनों पंजाबी मूवी रिलीज हो चुकी हैं।

Babe Bhangra Paunde Ne Official Trailer

बाबे भंगड़ा पौंदे ने (Babe Bhangra Paunde Ne) की कहानी दिलजीत और उनके दो दोस्तों की है जो इधर-उधर काम कर के अपना गुजारा करते हैं, फिर एक दिन इंश्योरेंस क्लेम से पैसे कमाने के चक्कर में एक बुजुर्ग को अडॉप्ट कर लेते हैं और फिर जो हंगामा और कॉमेडी मूवी में होती है उसे देख आप हसकर लोटपोट हो जायेंगे। दिलजीत ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर ट्रेलर को अपलोड किया है और मूवी रिलीज की तारीख बताई है। आपको बता दें कि, मूवी 5 अक्टूबर यानी दशहरे पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इंडिया के साथ-साथ इसे वर्ल्डवाइड लेवल पर रिलीज किया जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article