Who is Punjabi Singer Alfaaz: सिद्धू मूसेवाला के साथ ही अब एक और पंजाबी सिंगर पर जानलेवा हमला हो गया है। म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर हनी सिंह के एल्बम 'हाय मेरा दिल' से डेब्यू करने वाले अल्फाज पर शनिवार रात जानलेवा हमला किया गया है। हनी सिंह और अल्फाज ने एक साथ कई प्रोजेक्ट पर काम किया है। अमनजोत सिंह पंवार (Amanjot singh Panwar) के नाम से भी जाने जाने वाले अल्फाज सिंह, दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के काफी बड़े फैन थे।
इस आर्टिकल में अल्फाज सिंग की जिंदगी के बारे में अनोखी बातें जानने का प्रयास करते हैं-
Punjabi Singer Alfaaz: कौन हैं अल्फाज सिंह?
बता दें कि अल्फाज सिंह का असली नाम अमनजोत सिंह पंवार है। सिंगर अल्फाज सिंह का जन्म 1 जनवरी, 1989 को पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था। हनी सिंह की एल्बम ‘हाय मेरा दिल से’ से अल्फाज को लोगों ने जानना शुरू किया था।
‘हाय मेरा दिल’ के अलावा भी अल्फाज और हनी सिंह ने कई गाने एक साथ कुल 14 गाने गाए हैं। अल्फाज बचपन से ही सिंगर बनना चाहते थे, कक्षा 12वीं पास करने के बाद उन्होंने अपना पूरा फोकस म्यूजिक पर ही लगा दिया था।
लिख चुके हैं 2500 से अधिक गाने
बता दें कि पंजाबी सिंगर अल्फाज ने 2500+ से ज्यादा गाने लिख चुके हैं। हनी सिंह और अल्फाज का रिश्ता काफी अच्छा है। अल्फाज ने पहली बार खुद से 25 हजार रुपये कमाए थे जो उन्होंने हनी सिंह को ही डेडिकेट किए थे। पंजाबी सिंगर, लेखक और कंपोजर अल्फाज सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 75 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।
‘जिसने भी ये किया उसे मैं नहीं झोड़ूंगा’
अल्फाज पर हुए हमले की खबर हनी सिंह ने एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है।’ हनी सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा की जिन लोगों मेरे भाई के साथ किया हैं मैं उन्हें नहीं छोड़ूगा।’ हनी सिंह ने अपने फैंस से अल्फाज के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा है।
