पंजाबी

मौत के तीन साल बाद होगा सिद्धू मूसेवाला का वर्ल्ड टूर, सिंगर की टीम ने की दमदार अनाउन्समेंट

Sidhu Moosewala World Tour Announcement: सिंगर सिद्धू मूसेवाला को दुनिया से गए हुए तीन साल से ज्यादा हो गए। उनके जाने के बाद भी सिंगर का जलवा फैंस के बीच कायम है। और 2026 में कुछ ऐसा होने वाला है जिसे देखकर दुनिया हैरान हो जाएगी। इस खबर को सुनकर फैंस खुशी से झूम रहे हैं।

Image

Image Source: Youtube

Sidhu Moosewala World Tour Announcement: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला( Sidhu Moosewala) की तीन साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला के लाखों फैन उनके जाने के बाद भी उन्हें खूब पसंद करते हैं। दिवंगत सिंगर के गाने आज भी फैंस के दिलों में बसते हैं। हाल ही में उनके कुछ गाने रिलीज किए गए थे जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिला। अब उनकी टीम ने एक और घोषणा कर फैंस को खुश कर दिया है। वो ये कि सिद्धू मूसेवाला जल्द ही वर्ल्ड टूर करने वाले हैं। अगले साल सिद्धू मूसेवाला का एआई वर्जन फैंस के सामने परफॉर्म करेगा। इस खबर को सुनकर फैंस खुशी से झूम रहे हैं।

सिद्धू मूसेवाला( Sidhu Moosewala) के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी टीम ने लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। जिसमें बताया गया है कि जल्द ही सिंगर का वर्ल्ड टूर होने जा रहा है। दरअसल यह एक एआई वर्ल्ड टूर होगा, जिसके लिए टीम तैयारी कर रही है। इसे अगले साल किया जाएगा जिसकी समय और तारीख अभी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि सिंगर का एक होलोग्राम भी बनाया जाएगा जिसे स्टेज पर दिखाया जाएगा। इस घोषणा ने सिद्धू के फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। उनकी टीम की इस पहल से सिंगर का प्यार लोगों के दिलों में कायम रहेगा।

सिद्धू मूसेवाला का भाई रहता है चर्चा में

सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई अक्सर चर्चा में रहता है। अपनी क्यूटनेस की वजह से वह सोशल मीडिया पर छाया रहता है। वहीं दिवंगत सिंगर के माता-पिता भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपने बेटे से जुड़ी जानकारी शेयर करते रहते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article