Diljit Dosanjh on Punjab Floods: पंजाब में इन दिनों बाढ़ से हालात खराब है। स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल यह है कि बाढ़ ने गाँव के गाँव तबाह कर दिए। लोगों को जरूरी और आवश्यक वस्तुओं के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इस मुश्किल घड़ी में पंजाबी इंडस्ट्री के स्टार्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) से लेकर एमी विर्क ( Ammy Virk) तक इन स्टार्स ने दिल खोलकर लोगों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।
10 गांव गोद लेंगे दिलजीत दोसांझ
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) बाढ़ पीड़ित गाँव के बचाव में सामने आए हैं। वह गैर कानूनी संगठन और लोगों के साथ मिलकर 10 गाँव को गोद ले रहे हैं। दिलजीत दोसांझ इन 10 गावों के लोगों की सारी जरूरतों का ध्यान रखेंगे। उन्होंने ये जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर की। इस पहल के बाद फैंस दिलजीत के बड़े दिल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
दूसरी तरफ सिंगर एमी विर्क( Ammy Virk) ने भी बाढ़ से प्रभावित 200 घरों को गोद लेने का ऐलान किया है। सिंगर ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हम पंजाब के लोगों के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। एक्ट्रेस सोनम बाजवा( Sonam Bajwa) भी उन संगठनों के साथ मिलकर काम कर रही है, जो बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। एक्ट्रेस शहनाज गिल( Shehnaaz Gill) ने भी अपनी तरफ से पंजाब में राहत सामग्री भेजी है। सभी स्टार्स पंजाब के लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
