Jasmine Sandlas Punjabi Song jee jeha karda Video: 'जी जिहा करदा' एक अपबीट पार्टी पंजाबी ट्रैक के साथ पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है। हाल ही में रिलीज हुए पंजाबी सॉन्ग 'जी जिहा करदा' को 24 घंटे से पहले ही लाखों बार देखा जा चुका है। अब तक यूट्यूब पर ये गाना छा गया और खूब ट्रेंड भी कर रहा है। गाने के लिरिक्स रणबीर ग्रेवाल ने लिखे हैं। जैस्मीन सैंडलस इस गाने में अपनी अदाओं का जादू चलाती दिख रही हैं। आपको बता दें कि जैस्मीन सैंडलस अपने स्वैग से यंगस्टर्स में काफी पॉपुलर रहती हैं ,इनके इंस्टाग्राम पर कई मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके सभी गाने डीजे पर काफी पॉपुलर हैं। यहां देखें जैस्मीन सैंडलस का नया गाना 'जी जिहा करदा'...
पंजाबी
Punjabi song 2022: जैस्मीन सैंडलस का नया पंजाबी गाना 'जी जिहा करदा' इंटरनेट पर छाया, हॉट अदाओं से लगा रहीं आग
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Nov 8, 2022, 11:12 AM IST
