पंजाबी

बाढ़ प्रभावित पंजाब में Himanshi Khurana ने ली परिवारों को दोबारा बसाने की जिम्मेदारी, बोलीं-साथ आने की जरूरत...

Himanshi khurana To Resettle 10 Families Again In Punjab: पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने हाल ही में पंजाब में बाढ़ से मची तबाही पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने पोस्ट में बताया कि जितनी उनकी क्षमता है वो उस हिसाब से लोगों की मदद करने के लिए तैयार हैं और 10 परिवारों को दोबारा बसाएंगी।

Image

फोटो क्रेडिट- हिमांशी खुराना ट्विटर

Himanshi khurana To Resettle 10 Families Again In Punjab: पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिमांशी खुराना ने अपने काम से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। हिमांशी खुराना को उनकी बेबाकी के साथ-साथ दरियादिली के लिए खूब जाना जाता है। हाल ही में हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर अपने दिल का दर्द बयां किया है। हिमांशी खुराना ने पोस्ट में जाहिर किया कि वह बाढ़ प्रभावित पंजाब में 10 परिवारों को दोबारा बसाने की जिम्मेदारी लेंगी। हिमांशी खुराना की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई है।

हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने अपनी पोस्ट में लिखा, "सत श्री अकाल जी। आज पंजाब को इस स्थिति में देखकर हर पंजाबी का दिल रो रहा है। हम अपने पंजाब को फिर वैसा ही बनाएंगे, जैसा वो पहले था और अपनी क्षमता के हिसाब से मैं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 10 परिवारों को दोबारा बसाने में योगदान दूंगी। बाढ़ जैसी इस भयावह स्थिति में हम सबको समाधान के लिए साथ आने की जरूरत है। सभी सेलिब्रिटीज, लीडर्स, मीडिया और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बाकी लोगों को एक-दूजे की मदद करनी चाहिए। हम पंजाबी पंजाब के साथ हैं।"

बता दें कि हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के अलावा कई स्टार्स ने पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद की जिम्मेदारी उठाई है। एमी विर्क ने जहां 200 घरों को गोद लेने का फैसला किया है तो वहीं सोनू सूद भी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब में आई बाढ़ से कई गांव तबाह हो गए हैं, साथ ही लोगों के गुमशुदा होने की भी खबर है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article